Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Gold Price Fall: लगातार तीसरे दिन टूटा सोने का भाव, ऑल-टाइम हाई से 11,000 रुपए सस्ता

18 नवंबर, 2025 07:15 PM

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती टालने और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक गोल्ड के भाव अचानक नीचे फिसल गए। सिर्फ एक घंटे के भीतर सोना 1,900 रुपए से ज्यादा टूट गया। विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमत करीब 66 डॉलर प्रति औंस गिर गई, जबकि चांदी में 4,000 रुपए से अधिक की गिरावट हुई।

भारत के वायदा बाजार MCX में भी सोने की कीमतें धड़ाम हुईं। सुबह ट्रेडिंग में सोना 1,719 रुपए गिरकर 1,21,208 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह और नीचे आकर 1,21,000 रुपए के स्तर तक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब गोल्ड में तेज गिरावट दर्ज की गई है और अब तक इसकी कीमत 5,700 रुपए से ज्यादा गिर चुकी है। लाइफ-टाइम हाई से सोना 11,000 रुपए से अधिक टूट चुका है।

चांदी में भी जबरदस्त गिरावट
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट दिखी। MCX पर चांदी 3,600 रुपए से ज्यादा टूटकर 1,51,694 रुपए पर आ गई, जबकि ट्रेडिंग के दौरान यह 1,51,250 रुपए तक फिसली। तीन दिन में चांदी 11,000 रुपए से ज्यादा टूट चुकी है। पिछले महीने के लाइफ-टाइम हाई से अब तक इसकी कीमत 19,000 रुपए कम हो चुकी है।

विदेशी बाजारों में भी दबाव साफ दिख रहा है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर 66 डॉलर टूटकर 4,009 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर में 2.61% की गिरावट हुई।

विशेषज्ञों का राय
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना इस समय एक अहम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अगर दाम 4,150 डॉलर के ऊपर टिकते हैं तो तेजी वापस आ सकती है लेकिन 4,050 डॉलर के नीचे बने रहने पर कीमतें 3,900 डॉलर तक जाने का खतरा है। चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा है और 54 डॉलर के पास पहुंचने के बाद भारी बिकवाली शुरू हो गई है। बाजार में दोहरा शिखर बनने से आगे और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे