Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

दुनिया

Gala Lunch के दौरान बोले पीएम मोदी – वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए UN सहित अन्य वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक

11 जुलाई, 2026 08:15 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड में एक भव्य गाला लंच (दोपहर का भोज) में भी भाग लिया। न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी के सम्मान में ‘गाला लंच’ होस्ट किया था। इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत और न्यूज़ीलैंड भरोसेमंद साझेदार और करीबी मित्र हैं और दोनों देशों का यह मानना है कि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए UN सहित अन्य वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक है।

उन्होंने कहा, “आतंकवाद के विषय पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने के लिए आज हमने Joint Working Group का गठन किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग इंडो-पेसिफिक में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है”

दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के 100 वर्षों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाने के लिए हम Sports Joint Action Plan बनाया है। हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के कोचिंग प्रोग्राम से अच्छी शुरुवात हुई है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हमारे रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत हमारे लोगों के बीच के आपसी संबंध हैं। भारतीय समुदाय ने अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर न्यूज़ीलैंड में एक खास पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री लक्सन, न्यूज़ीलैंड सरकार और वहाँ के लोगों का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने भारतीय समुदाय का इतना ख्याल रखा।

पीएम मोदी ने कहा, “आज सांस्कृतिक सहयोग पर जो समझौता (MOU) हुआ है, उससे दोनों देशों के बीच कला, संस्कृति, विरासत और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ के क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। न्यूज़ीलैंड भारतीय छात्रों के लिए एक अहम जगह रही है। हम न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटीज़ को भारत में अपने कैंपस खोलने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

आपको बता दें, प्रधानमंत्री लक्सन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित विशेष गाला लंच, जिसका विषय “भारत-न्यूजीलैंड: एक विजयी साझेदारी” था, में राजनीति, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, खेल और कला जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री लक्सन ने भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच गहरे और स्थायी संबंधों पर प्रकाश डाला तथा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और साझा समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा दृष्टि प्रस्तुत की।

गाला लंच के बाद विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाए जाने का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संपन्न एफटीए से व्यवसायों, युवाओं और किसानों के लिए बनने वाले अवसरों का उल्लेख किया और कहा कि इससे वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- 25 साल पहले मिले उपहार को आज भी संभाल कर रखा है

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- 25 साल पहले मिले उपहार को आज भी संभाल कर रखा है

‘किआ ओरा मोदी’ इवेंट: प्रधानमंत्री लक्सन बोले,’भारतीय समुदाय का हमारी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान’

‘किआ ओरा मोदी’ इवेंट: प्रधानमंत्री लक्सन बोले,’भारतीय समुदाय का हमारी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान’

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ‘मिस्टर इंडिया’ के नाम से छाए रहे पीएम मोदी, यात्रा को प्रमुखता से किया गया कवर

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ‘मिस्टर इंडिया’ के नाम से छाए रहे पीएम मोदी, यात्रा को प्रमुखता से किया गया कवर

प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, न्यूजीलैंड के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, न्यूजीलैंड के लिए हुए रवाना

मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली

मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली

भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज

भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज

तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं'

तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं'