Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

G7 में दिखा 'मेलोडी' का जादू, जॉर्जिया मेलोनी के साथ PM मोदी की इंस्टाग्राम पर चर्चा

17 जून, 2026 09:51 AM

दोनों नेताओं की इस दोस्ती का सकारात्मक असर भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों पर भी दिख रहा है। साल 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। G7 में दिखा 'मेलोडी' का जादू, जॉर्जिया मेलोनी के साथ PM मोदी की इंस्टाग्राम पर चर्चा फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियान में आयोजित हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) से एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की केमिस्ट्री सुर्खियों में है। मंगलवार को सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ, जहां उनके बीच हुई संक्षिप्त लेकिन गर्मजोशी भरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


शिखर सम्मेलन के तय कार्यक्रम के तहत दुनिया के बड़े दिग्गजों के साथ होने वाले आधिकारिक ग्रुप फोटो के लिए जुटने से ठीक पहले पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी मिले। दोनों ने एक-दूसरे का मुस्कुराकर स्वागत किया और हाथ मिलाया।

इस मुलाकात के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम मेलोनी, प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाते हुए बेहद गर्मजोशी से कहती हैं, "Glad to see you again" (आपसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई)। इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी मुस्कुराते हुए कुछ कहा। इसी दौरान पीएम मोदी के साथ मौजूद दुभाषिए ने मेलोनी से बातचीत में इंस्टाग्राम शब्द का जिक्र किया। यह सुनते ही जॉर्जिया मेलोनी के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई। हालांकि, दोनों नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर किस संदर्भ में बात कर रहे थे यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है।

टॉफी डिप्लोमेसी के फोटो वायरल
माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच इंस्टाग्राम का यह जिक्र पिछले महीने रोम में हुई मुलाकात से जुड़ा है। पीएम मोदी की पांच देशों यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा के आखिरी चरण में जब वे रोम पहुंचे थे, तब उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' (Melody) टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया था।

मेलोनी ने इस पल का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वे मेलोडी टॉफी का पैकेट दिखाते हुए हंसते हुए कह रही थीं, "पीएम मोदी हमारे लिए एक तोहफा लाए हैं। यह मेलोडी है।" उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "Thank you for the gift"। दोनों नेताओं के ठहाकों से भरे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इस सिंगल पोस्ट को अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 'मेलोडी' नाम का यह क्रेज साल 2024 में तब शुरू हुआ था, जब मेलोनी ने दोनों का एक वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया था "Hello from the Melodi team"।

भारत-इटली व्यापार में बड़ी उछाल
दोनों नेताओं की इस दोस्ती का सकारात्मक असर भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों पर भी दिख रहा है। साल 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं, अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच भारत में इटली का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3.66 अरब डॉलर रहा है।

फ्रांस के एवियान में हो रहे इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का शेड्यूल काफी व्यस्त है। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन सहित कई विश्व नेताओं के साथ तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की। गोलमेज बैठक के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। द्विपक्षीय वार्ता से ठीक पहले दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और एक-दूसरे का हालचाल जाना। फरवरी 2025 में वाशिंगटन दौरे के बाद डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत