Thursday, September 10, 2026
BREAKING
सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’ ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

हरियाणा

ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार

10 सितंबर, 2026 07:49 PM

जींद : स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), यूनिट जींद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट जीएसटी के ईटीओ द्वेश साहू को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के माध्यम से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने ईटीओ के लिए रिश्वत की राशि लेने वाले निजी सीए अजय शर्मा को 3 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 24, दिनांक 10.09.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना SV & ACB, करनाल में दर्ज की गई है।

ईटीओ ने सीए के माध्यम से मांगी रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते सीए गिरफ्तार
मामले में शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी फर्म मेसर्स अमन लेयलैंड, जींद के संबंध में एसजीएसटी एवं सीजीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 74 के तहत 75,29,559 रुपये का नोटिस जारी किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ईटीओ द्वेश साहू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नोटिस के संबंध में कार्रवाई न करने की एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। ईटीओ ने यह रिश्वत अपने सहयोगी निजी सीए अजय शर्मा के माध्यम से लेने की व्यवस्था की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी, यूनिट जींद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान निजी सीए अजय शर्मा को ईटीओ द्वेश साहू के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति : डॉ. ए.एस. चावला
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो की जीरो टॉलरेंस की नीति है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सीधे या किसी माध्यम से रिश्वत मांगना या लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता

हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज

हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज

काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’

काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए

करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह

करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास

दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात, संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर की विस्तार से चर्चा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात, संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर की विस्तार से चर्चा

हरियाणा के उद्योगों को बड़ी राहत, CM सैनी ने 670 लाभार्थियों को जारी की 311 करोड़ की इंसेंटिव राशि, निभाया बजट का वादा

हरियाणा के उद्योगों को बड़ी राहत, CM सैनी ने 670 लाभार्थियों को जारी की 311 करोड़ की इंसेंटिव राशि, निभाया बजट का वादा

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह