Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

EPF UPI Withdrawal: अब आपकी मुट्ठी में PF का पैसा, लंबी कागजी कार्रवाई से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे

17 जनवरी, 2026 08:02 PM

नई दिल्ली: अब आपके पीएफ का पैसा आपकी जेब में होगा। जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर आ जाएगी। कर्मचारियों को अब अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकालना बेहद आसान होने वाला है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रह है, जिसके जरिए लंबी कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिलेगा और पीएफ का पैसा यूपीआई की तरह तुरंत निकाला जा सकेगा। सरकार जल्द ही पीएफ खाताधारकों को एटीएम और यूपीआई के जरिए अपनी जमा पूंजी निकालने की अनुमति देने वाली है।

अभी है लंबी-चौड़ी प्रक्रिया
फिलहाल पीएफ का पैसा निकालने के लिए खाताधारकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन देना पड़ता है। इसके बाद क्लेम प्रोसेस होता है और फिर पैसा बैंक खाते में आता है। इस प्रक्रिया में अक्सर वेरिफिकेशन और प्रशासनिक कारणों से देरी हो जाती है। कई बार छोटी-मोटी गलती के कारण क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते हैं। प्रस्तावित एटीएम और यूपीआई आधारित सिस्टम का मकसद इसी इंतजार को खत्म करना है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और वे अपनी जरूरत के हिसाब से तुरंत पैसा निकाल पाएंगे।

कैसा होगा नया सिस्टम
इस नए ढांचे के तहत पीएफ खातों को सदस्यों के बैंक खातों से जोड़ा जाएगा। यह काम आधार और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के जरिए पहले से ही किया जा रहा है। इस लिंकेज की मदद से डेबिट कार्ड और एटीएम सिस्टम में एक खास पीएफ फीचर जोड़ा जाएगा। इससे सब्सक्राइबर्स आसानी से अपने फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे। नए सिस्टम के तहत बिना कोई खास कारण बताए पीएफ बैलेंस का 75 फीसदी हिस्सा पहले ही निकाला जा सकता है, लेकिन नई सुविधा इसे और तेज बना देगी।

किन ऐप्स पर मिलेगी यह सुविधा?
इस सर्विस का आगाज़ सरकारी भीम ऐप से हो सकता है। शुरुआत में सुरक्षा के लिहाज से पूरी राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक इसकी एक लिमिट तय की जाएगी। भीम ऐप पर सफल परीक्षण के बाद इसे अन्य यूपीआई लोकप्रिय प्लेटफॉम्र्स पर भी रोलआउट किया जा सकता है। ईपीएफओ का लक्ष्य अगले 2 से 3 महीनों के भीतर इस सिस्टम को लाइव करने का है। वर्तमान में इसके तकनीकी ढांचे की टेस्टिंग चल रही है। एक बार सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद, इसे आम जनता के लिए पेश कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य