Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Eng vs NZ 1st Test: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

01 दिसंबर, 2024 12:55 PM

क्राइस्टचर्च। हैरी ब्रूक (171) ब्राइडन कार्स (छह विकेट) और जेकब बेथेल (नाबाद 50) रनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को आठ विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड की टीम ने महज 12.4 ओवर में दो विकेट पर 104 रन के लक्ष्य को हासिल कर यह जीत दर्ज की। चौथे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम 254 रन पर समेट दिया था। डैरिल मिचेल (84), केन विलियमसन (61) रनों की पारी खेली। रचिन रविंद्र (24), नेथन स्मिथ (21) और ग्लेन फिलिप्स (19) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 19.1 ओवर में 42 रन देकर छह विकेट लिये। क्रिस वोक्स को तीन विकेट मिले। गस ऐटकिंसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सबसे कम ओवरों में टेस्ट क्रिकेट में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य को हासिल करने का विश्व रिकार्ड भी बना लिया है।

इंग्लैंड के लिए जहां हैरी ब्रूक ने (171) रनों की शानदार शतकीय पारी खेली वहीं ब्रायडन कार्स ने पूरे मैच में 10 विकेट झटके। उन्होंने पहले पारी में 19 ओवर में 64 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 19.1 ओवर में 42 रन देकर छह विकेट झटके। उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में केन विलियमसन (93), कप्तान टॉम लेथम (47) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 58) की शानदार पारियों की मदद से 348 रन बनाये थे। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में हैरी ब्रूक (171), बेन स्टोक्स (80), गस ऐटकिंसन (48) और बेन डकेट (46) की बेहतरीन पारियों की मदद से499 का स्कोर खड़ा कर पहली पारी के आधार पर 151 रनों की बढ़त ली थी। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने चार, नेथन स्मिथ तीन, टिम साउदी दो और विलियम ओरूर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया था। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही तीन टेस्ट मैचाें की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव