Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

Election Commission का बड़ा ऐलान- बिहार में बुजुर्गों, दिव्यांगों और सेवा मतदाताओं को मिलेगी ये खास सुविधा

08 अक्टूबर, 2025 08:23 PM

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सेवा मतदाताओं को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की सुविधा देने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को जारी किये गये बयान में बताया गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 (सी) के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांग मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बयान के अनुसार ऐसे मतदाताओं को अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर ‘फॉर्म 12 डी' के जरिए अपने बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद मतदान दल उनके घर जाकर उनके वोट एकत्र करेंगे।

आयोग ने बताया कि अग्निशमन, स्वास्थ्य, विद्युत, यातायात, एम्बुलेंस, विमानन तथा लंबी दूरी की सरकारी परिवहन सेवाओं जैसे आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी भी अपने विभाग के नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र के वास्ते आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने मतदान दिवस पर कवरेज के लिए अधिकृत मीडिया कर्मियों को भी ‘आवश्यक सेवाओं के चलते अनुपस्थित मतदाता' की श्रेणी में शामिल किया है, जिससे वे भी डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे। प्रत्याशियों की सूची के अंतिम रूप से तय होते ही सेवा मतदाताओं को उनके मतपत्र ‘इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम' (ईटीपीबीएस) के जरिए भेजे जाएंगे। इन मतदाताओं को डाक खर्च वहन नहीं करना होगा।

आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और अन्य चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस सुविधा के संबंध में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को भी अवगत कराएं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुबाबिक, ‘अति वरिष्ठ नागरिक' श्रेणी यानी 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तेजी से घटी है। आयोग के अनुसार एक जनवरी तक 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 16,07,527 थी, जो एसआईआर के बाद घटकर 4,03,985 रह गई। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित