Friday, March 20, 2026
BREAKING
हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

हिमाचल

ED की कार्रवाई, मोहाली में 1.84 करोड़ की संपत्ति अटैच, पूर्व कोषाधिकारी सतीश कुमार पर गाज

25 नवंबर, 2025 12:54 PM

शिमला : ईडी के शिमला कार्यालय की टीम ने मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत सतीश कुमार की एक अचल संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। अटैच की गई संपत्ति 200 वर्ग गज का प्लॉट और उस पर बना निर्माण है, जो सनी इनक्लेव, खरड़ जिला एसएएस नगर मोहाली, पंजाब में स्थित है। इस संपत्ति का कुल मूल्य करीब एक करोड़ 84 लाख रुपए आंका गया है। ईडी ने यह कार्रवाई थाना नाहन द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। यह एफआईआर सतीश कुमार, उस समय के जिला कोषाधिकारी, नाहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं में दर्ज की गई थी। 31 मई, 2023 को इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और सतीश कुमार को माननीय विशेष न्यायाधीश, सिरमौर (नाहन) द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि सतीश कुमार ने 2012 से 2018 के दौरान डीटीओ नाहन के पद पर रहते हुए ई-पेंशन सॉफ्टवेयर में हेराफेरी की। आरोपी ने 95 पेंशनरों की पेंशन की रकम को धोखाधड़ी से अपने, अपनी पत्नी और बच्चों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस तरह कुल 1,68,66,371 रुपए की राशि को अवैध रूप से अपने कब्जे में किया गया। यही राशि अपराध की कमाई मानी गई। ईडी की जांच में यह भी साबित हुआ कि सतीश कुमार ने इसी अवैध कमाई से मोहाली के सनी एंक्लेव में प्लॉट खरीदा और मकान बनवाया, ताकि इन काली कमाई को वैध दिखाया जा सके।

ईडी के जम्मू कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की जमीन अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। यह जमीन हरियाणा के पानीपत में स्थित है और विदित हैल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज है। यह कार्रवाई उस मामले से जुड़ी है, जिसकी जांच मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), जम्मू कर रहा था। आरोप है कि विदित हैल्थकेयर, इसके भागीदार नीरज भाटिया, निकेट कंसल और अन्य लोगों ने कोडीन नामक तत्व वाली कफ सिरप कोक्रेक्स को अवैध ढंग से नशे के कारोबार में आपूर्ति की।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2018 से 2024 तक कंपनी ने करीब 16 करोड़ 74 लाख रुपए की कफ सिरप कई फर्मों को भेजी। इनमें शामिल हैं। एसएस इंडस्ट्रीज कंसल इंडस्ट्रीज, नूवेटा फार्मा, कंसल फार्मास्यूटिकल्स, एनके फार्मास्यूटिकल्स। ये सभी संस्थान दिल्ली निवासी निकेट कंसल के नियंत्रण में पाए गए। इन्हीं में से कुछ खेप श्रीनगर के रहने वाले रईस अहमद भट तक भी पहुंची थी। एनसीबी ने 14 जनवरी, 2024 को उसके पास से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद की थी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़