Monday, September 07, 2026
BREAKING
सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर ‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

दुनिया

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

07 सितंबर, 2026 06:03 PM

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बीते कुछ समय से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आ रहे हैं। बीते दो महीनों में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। बीते माह अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

काबुल नाउ के अनुसार, नंगरहार में तालिबान के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:48 बजे प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में भूकंप आया। स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, महिलाओं और बच्चों समेत घायल लोगों को इलाज के लिए नंगरहार रीजनल अस्पताल ले जाया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पुष्टि की है कि 4.9 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र जलालाबाद से लगभग 4 किलोमीटर (2.5 मील) उत्तर-पूर्व में था। इससे पहले जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए।

भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी। एनसीएस ने यह भी बताया कि भूकंप शाम 7:04 बजे (स्थानीय समय) आया। नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शनिवार शाम को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया

IAEA के सदस्यों ने ईरान का मामला सुरक्षा परिषद को भेजने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया