Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

E20 नीति से सरकार किसे पहुंचा रही फायदा, किसान-जनता या कुछ खास कंपनियों को? जानें

14 अक्टूबर, 2025 07:18 PM

भारत सरकार की नई E20 (20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल) नीति को लेकर देशभर के वाहन चालकों में भारी नाराजगी फैल रही है। सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स इंजन क्षति, माइलेज में कमी और बढ़ते मेंटेनेंस खर्च की शिकायतें कर रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जो इथेनॉल नीति के प्रमुख समर्थक रहे हैं, ने इन आरोपों को 'कोरी अफवाह' और 'पेट्रोल लॉबी का भ्रामक प्रचार' बताया है। उन्होंने साफ कहा कि E20 से किसी वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दावा किया कि इथेनॉल-मिश्रित ईंधन वाहनों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह नीति वाकई किसानों और आम जनता को फायदा पहुंचा रही है या सिर्फ चीनी मिलों और कुछ कंपनियों की जेब भर रही है?

इथेनॉल नीति से किसानों को कितना फायदा?
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम से किसानों को पिछले तीन वर्षों (2021-2024) में 57,552 करोड़ रुपये की आय हुई है। वहीं, 2014 से 2024 तक इथेनॉल उत्पादन में वृद्धि से किसानों को 1,04,419 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त कमाई हुई। 2024-25 में 20% ब्लेंडिंग से किसानों को 40,000 करोड़ रुपये का भुगतान होने का अनुमान है। गडकरी अक्सर इन आंकड़ों का हवाला देकर कहते हैं कि इससे पेट्रोल आयात घटा और किसानों के पास 'लाखों करोड़' पहुंचे।

हालांकि, विशेषज्ञ और उपभोक्ता सर्वे इसकी हकीकत पर सवाल उठा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि फायदा मुख्य रूप से चीनी मिलों को हो रहा है। किसानों को गन्ने की फसल के बदले भुगतान में थोड़ी तेजी आई है, क्योंकि इथेनॉल से मिलों को पैसा जल्दी मिल जाता है, लेकिन इथेनॉल के नाम पर उन्हें अलग से कोई आर्थिक लाभ नहीं। आज भी करोड़ों रुपये चीनी मिलों के पास किसानों के बकाया पड़े हैं। NITI आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इथेनॉल से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 65% तक कम होता है, लेकिन किसानों की आय में गुणात्मक सुधार के दावे हवा-हवाई लगते हैं। विशेषज्ञ सुझाव दे रहे हैं कि गडकरी एक 'इथेनॉल फंड' बनवाकर मिलों को मिलने वाला लाभ सीधे किसानों तक पहुंचा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार के आरोप
सोशल मीडिया पर E20 नीति को लेकर सबसे बड़ा विवाद CIAN Agro Industries का है। X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर्स का आरोप है कि यह कंपनी परंपरागत रूप से इथेनॉल उत्पादक नहीं थी, लेकिन फरवरी 2024 में इस क्षेत्र में कूद पड़ी। इसके बाद E20 को तेजी से बढ़ावा मिला। कंपनी का राजस्व 28 गुना और मुनाफा 100 गुना बढ़ गया। शेयर प्राइस एक साल पहले ₹41 से बढ़कर अक्टूबर 2025 में ₹668 (और बाद में ₹2,846 तक) पहुंच गया, जो 1,900% की तेजी है।

यह पूरा मामला ऐसे समय में गरमाया है जब देश भर में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के वाहनों पर पड़ने वाले प्रभाव और सरकार के E20 पेट्रोल पर जोर देने को लेकर बहस छिड़ी हुई है.

पुरानी कारों पर ज्यादा असर
LocalCircles सर्वे के अनुसार, 80% पेट्रोल वाहन मालिकों ने बताया कि E20 से माइलेज 2-6% (कुछ केस में 15-20%) कम हो गया। 2023 से पहले खरीदी गई 50% से अधिक कारों के मालिकों का मेंटेनेंस खर्च बढ़ा। ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि इथेनॉल रबर सील, ईंधन पाइप और इंजन में जंग लगाने का कारण बन सकता है। ARAI टेस्ट में पुरानी कारों पर 6% माइलेज ड्रॉप पाया गया। गडकरी ने 'ओपन चैलेंज' दिया कि कोई एक वाहन दिखाओ जो E20 से खराब हुआ हो, लेकिन सर्वे में शिकायतें जुलाई-अक्टूबर 2025 में चरम पर रहीं।

पेट्रोल कीमतों में राहत ना मिलना दुखद
गडकरी का दावा है कि इथेनॉल ₹65.60/लीटर पर मिल रहा है (पेट्रोल ₹95-100/लीटर), जो सस्ता विकल्प है। लेकिन उपभोक्ताओं को E20 भी पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है कोई कमी नहीं। अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, जिससे लगता है कि ब्लेंडिंग का फायदा सरकार हड़प रही। 2014 से E20 से 1.36 लाख करोड़ का विदेशी मुद्रा बचत हुई, लेकिन जनता को 'भगवान भरोसे' छोड़ दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित