Monday, June 29, 2026
BREAKING
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में! बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा सऊदी क्राउन प्रिंस और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बातचीत, क्षेत्रीय घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

बाज़ार

DMart ने दिखाया दम! मुनाफा पहुंचा 685 करोड़, मार्केट में बढ़ी उम्मीदें

12 अक्टूबर, 2025 06:46 PM

रिटेल चेन DMart का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को शेयर बाजार के फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए हैं जिनमें शानदार ग्रोथ देखने को मिली है।

तिमाही नतीजों की मुख्य बातें
कंपनी ने सितंबर तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की है:

नेट प्रॉफिट (PAT): कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के ₹659.44 करोड़ के मुकाबले 3.85% उछलकर ₹684.85 करोड़ तक पहुंच गया।

ऑपरेशनल रेवेन्यू: परिचालन से होने वाला राजस्व (Revenue from Operations) 15.45% बढ़कर ₹16,676.30 करोड़ हो गया जो पिछले साल ₹14,444.50 करोड़ था।

कुल आय और व्यय: सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹16,695.87 करोड़ रही जबकि कुल व्यय 16% बढ़कर ₹15,751.08 करोड़ हो गया।

मार्जिन पर हल्का दबाव
हालांकि दमदार रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) मार्जिन में हल्की गिरावट आई है। यह वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के 4.6% से घटकर इस तिमाही में 4.1% रहा।

स्टोर विस्तार और ग्रोथ
एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के सीईओ अंशुल असावा ने नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत रही है। हमारा रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 15.4% बढ़ा जबकि कर-पश्चात लाभ (PAT) में 5.1% की बढ़ोतरी हुई। दो साल और उससे पुराने DMart स्टोर्स की ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 6.8% रही जो एक सकारात्मक संकेत है। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 8 नए स्टोर खोले हैं। 30 सितंबर 2025 तक DMart के कुल स्टोर्स की संख्या 432 हो गई है।

सोमवार को शेयर मार्केट की नजर
कंपनी के दमदार नतीजों के बाद सोमवार को एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को शेयर मामूली बढ़त के साथ ₹4319.70 पर बंद हुआ था। शेयर का 52-हफ्तों का हाई लेवल ₹4916.30 है जबकि लो लेवल ₹3,337.10 है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन