Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

चंडीगढ़

Diljit Dosanjh का Chandigarh Concert आज, दो राज्यों के CM और Governor होंगे गैस्ट

14 दिसंबर, 2024 06:56 PM

चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 14 दिसंबर यानी कि आज चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शो करेंगे। गायक दिलजीत दोसांझ इस समय 'दिल लुमिनाटी' टूर पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी व सीएम मान के अलावा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी विशेष इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। डीजीपी सुरिंदर सिंह यादव ने खुद कार्यक्रम स्थल का दौरा किया है। उनके साथ पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि पहले इस कॉन्सर्ट में चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों समेत करीब 1200 जवानों को तैनात करने का फैसला लिया गया था, लेकिन हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के आने की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या भी 1200 से बढ़ाकर 2500 कर दी गई है। कार्यक्रम में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने के कारण सुरक्षा व्यवस्था में हरियाणा और पंजाब पुलिस भी तैनात रहेगी। वहीं दोनों राज्यों के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि इस शो को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इससे पहले शो के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी और शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी लेकिन मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और अदालत ने शो को हरी झंडी दे दी। हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के तहत शो आयोजित करने की इजाजत दे दी है। हाई कोर्ट ने यह अनुमति इस शर्त पर दी कि कार्यक्रम स्थल पर शोर का स्तर 75 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। उल्लंघन करने पर प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कॉन्सर्ट रात 10 बजे से पहले खत्म हो जाना चाहिए।

आपको ये भी बता दें कि भारी विरोध और ट्रैफिक व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी गयी है। डी.सी. निशांत कुमार यादव ने एस.एस.पी. और ट्रैफिक एस.एस.पी. के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल के बारे चर्चा की। यह भी कहा गया है कि भविष्य में सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में ऐसे बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां