Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें! एक दर्जन बैंक खाते फ्रीज, पढ़ें अब तक का Update

19 अक्टूबर, 2025 08:56 PM

रूपनगर/चंडीगढ़ : पंजाब के रूपनगर रेंज के डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर, जिन्हें स्क्रैप डीलर से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने उनके करीब एक दर्जन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है ताकि उन खातों से कोई भी लेन-देन न किया जा सके। शनिवार को सीबीआई की टीमें डीआईजी भुल्लर की जायदादों का रिकॉर्ड जुटाने के लिए पंजाब और अन्य राज्यों में गईं।

जांच में सीबीआई को डीआईजी भुल्लर की कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है, जिनका पूरा रिकॉर्ड एजेंसी ने अपने कब्जे में ले लिया है। सीबीआई ने बैंकों को पत्र लिखकर उनके लॉकर भी सील करवा दिए, ताकि उनके अंदर रखी वस्तुओं को बाहर न निकाला जा सके। जल्द ही सीबीआई, भुल्लर के गनमैन और स्टाफ को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी। जांच में खुलासा हुआ है कि भुल्लर ने करोड़ों रुपये नकद घर के क्रॉकरी कैबिनेट, स्टोर और बेड के अंदर सूटकेसों में रखे हुए थे। इसके अलावा सोने के गहनों के लिए विशेष स्थान बनाया गया था। सीबीआई को 7.5 करोड़ रुपये पांच अलग-अलग जगहों से, और ऐसे बैग मिले जिनमें ऊपर कपड़े और नीचे 500-500 रुपये के नोटों के बंडल रखे गए थे। सीबीआई जांच में यह भी सामने आया कि डीआईजी भुल्लर को हर महीने लाखों रुपये “मंथली” के रूप में मिलते थे। वह एसएसपी को नजरअंदाज कर अपने निजी बिचौलियों के जरिए यह रकम लेते थे।



जेल में बेचैनी में कटी रात
डीआईजी भुल्लर ने बुड़ैल जेल में रातभर बैरक में जागकर बिताई। सूत्रों के अनुसार, वह पूरी रात बेचैन होकर टहलते रहे। उनके साथ बैरक में मौजूद आईपीएस अधिकारी ज़हूर ज़ैदी (गुड़िया हत्याकांड में सजा प्राप्त) और आईपीएस मालविंदर सिंह सिद्धू (जमाई की हत्या केस में सजा प्राप्त) ने कई बार उन्हें आराम करने के लिए कहा, लेकिन भुल्लर पूरी रात करवटें बदलते रहे। बैरक में उनके लिए जमीन पर गद्दा और तकिया भी दिया गया था। इस बैरक में केवल 50 वर्ष से अधिक आयु वाले और अच्छे आचरण वाले कैदियों को रखा जाता है। भुल्लर के साथ रिश्वत मामले में पकड़े गए नाभा निवासी बिचौलिया “कृष्णू” को अलग बैरक में रखा गया है।



सीबीआई को मिली 50 बेनामी और अचल संपत्तियों के दस्तावेज़
जांच में सीबीआई के सामने डीआईजी भुल्लर की कुल संपत्ति 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उनके और उनके परिवार के नाम पर 50 अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले हैं। सीबीआई ने उनके घरों और अन्य ठिकानों से 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना और गहने, 26 लग्जरी घड़ियां, 4 हथियार और 100 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा समराला स्थित फार्महाउस से 5.7 लाख रुपये नकद, 9 पेटियां (108 बोतलें) इंपोर्टेड शराब और 17 कारतूस भी जब्त किए गए सीबीआई को उनके पास कई निजी बैंकों के लॉकरों की चाबियां भी मिली हैं।

 

डीआईजी भुल्लर के पास पंजाब, चंडीगढ़ और लुधियाना में कई फ्लैट, फार्महाउस और जमीनें हैं। उनकी प्रमुख संपत्तियों में शामिल हैं:
जालंधर के कोट कलां गांव में 6 कनाल का फार्महाउस,
चंडीगढ़ सेक्टर 39-बी और सेक्टर 40-बी में फ्लैट,
लुधियाना के अयाली खुर्द में 3 कनाल (18 मरला) जमीन,
कपूरथला के खजूराला में 5 कनाल (10 मरला) जमीन, और मोहाली, पटियाला तथा बरनाला के निजी बिल्डर प्रोजेक्ट्स में प्रॉपर्टी शेयर।

 

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन