Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

DGP मुस्तफा के बेटे की मौत का मामला उलझा, पोस्टमार्टम Report में हुआ हैरानीजनक खुलासा

22 अक्टूबर, 2025 06:56 PM

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला उलझता ही जा रहा है। इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक अहम खुलासा हुआ है। अकील के शरीर पर दाहिनी कोहनी से लगभग 7 सेंटीमीटर ऊपर सिरिंज का निशान पाया गया है।

गौरतलब है कि, अकील की मौत के बाद ड्रग एडिक्शन की बातें सामने आई थीं, लेकिन किसी रिपोर्ट में इंजेक्शन के जरिए नशे का जिक्र नहीं था। मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि नशे की आदत वाले व्यक्ति आमतौर पर शुरुआत में इंजेक्शन बाएं हाथ पर लगाते हैं, क्योंकि यह आसान होता है। जब बाएं हाथ पर निशान बन जाते हैं और आदत पड़ जाती है, तब वह दाहिने हाथ पर इंजेक्शन लगाने लगते हैं। अकील के मामले में दाहिने हाथ पर केवल एक ही निशान मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इंजेक्शन का आदी नहीं था।

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि उनके बेटे को करीब 18 साल से साइकोटिक डिसऑर्डर (मनोरोग) की समस्या थी और वह कभी-कभी नशा भी करता था। अकील की तबीयत 2007 से बिगड़ने लगी थी। DGP मुस्तफा ने कहा कि अकील अक्सर नशे की हालत में हिंसक हो जाता था और एक बार उसकी बहू की जान भी खतरे में पड़ी थी, तब उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के हवाले किया था। उन्होंने कहा कि अकील की मौत पर राजनीति की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम की अन्य रिपोर्ट्स आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

आपको बता दें कि, DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर (उम्र 35) की मौत उनके घर पर 16 अक्तूबर की रात पंचकूला में सेक्टर हुई थी। इस दौरान उनके परिवर उसे पचकूला सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिवार वालों का कहना था कि उसे बेसुध हालत में अस्पताल लेकर गए थे, उसने शायद दवाओं की ओवरडोज ले ली थी।

इस मामल में पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शमशुद्दीन ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बहू और बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 103(1) और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में उनके पड़ोसी शमशुद्दीन ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व डीजीपी के बहू से नाजायज संबंध थे। इस कारण अकील परेशान रहता था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका