Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हाईवे पर भयंकर हादसा: बस में लगी भीषण आग, 22 यात्रियों की जलकर मौत, देखते ही देखते पूरी बस हुई राख

24 अक्टूबर, 2025 07:55 PM

शुक्रवार तड़के हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी ट्रैवल्स की बस भीषण आग की लपटों में घिर गई, जिससे सफर का सन्नाटा चीखों में बदल गया। हादसा कर्नूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुआ, जहां बस एक बाइक से टकरा गई और चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी बस को राख में बदल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। करीब 40 यात्रियों में से कई लोग इमरजेंसी एग्जिट से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए, लेकिन 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और ट्रैफिक कई घंटों तक रुका रहा।

कर्नूल के एसपी ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई थी। उन्होंने जानकारी दी, “बस में लगभग 40 यात्री थे, जिनमें से 18 लोग सुरक्षित हैं। अब तक 11 शव बरामद किए जा चुके है”। यह हादसा न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है बल्कि निजी बस ऑपरेटरों की मेंटेनेंस और इमरजेंसी प्रोटोकॉल पर भी गंभीर चिंताएँ खड़ी करता है।

सरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए कहा, “चिन्नाटेकुर के पास हुई इस त्रासदी से मैं गहरा दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी हादसे को “दिल दहला देने वाला” बताया और सरकार से घायलों के लिए बेहतर इलाज और सहायता की मांग की।

सोशल मीडिया पर गम का माहौल
हादसे की तस्वीरें और वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आग की लपटों में घिरी बस का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। पूरे आंध्र प्रदेश में इस हादसे को लेकर शोक और गुस्से का माहौल है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला