Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

‘‘हौली चलो’’ से ग्रामीण सड़क सुरक्षा में तेजी

17 अक्टूबर, 2025 08:00 PM

चंडीगढ़ : सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक अहम पहल के तहत, पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विंग की सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) ने शुक्रवार को एनएच-5 (मोहाली-चंडीगढ़) हाईवे पर स्थित भागो माजरा टोल प्लाजा से ‘‘हौली चलो’’ स्टिकर अभियान की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि यह अभियान यारा इंडिया द्वारा समर्थित है और एसएसएफ द्वारा लागू किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा, पंजाब, ए.एस. राय ने बताया कि पहले चरण में एसएसएफ के 144 रूटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगभग 30,000 रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जाएंगे, जो कि पंजाब के लगभग 4,100 किलोमीटर प्रमुख सड़क हिस्सों को कवर करेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच पंजाब में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित 2,048 सड़क हादसे हुए, जिनमें 1,569 लोगों की मौत हुई। मृतकों में अधिकांश किसान थे। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि इस अवधि (2017 से 2022) में राज्य में सड़क हादसों से होने वाली कुल मौतों में से 5-6 प्रतिशत मौतें ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसों में हुईं, जो सुरक्षा उपायों की आवश्यकता की ओर संकेत करती हैं।

ए.एस. राय ने कहा कि पंजाब के किसान, जो हमारे कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी सड़कों पर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। ‘‘हौली चलो’’ अभियान के माध्यम से न केवल वाहनों को दूर से देखना आसान होगा बल्कि यह सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाले हादसों में भी कमी लाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के दौरान पंजाब में सड़क हादसों से होने वाली मौतों में कमी देखी गई है, विशेष रूप से हादसे के 24 घंटे के भीतर होने वाली मौतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यह सकारात्मक बदलाव पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विंग द्वारा प्रवर्तन, सड़क इंजीनियरिंग और जागरूकता से संबंधित पहलों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब भर में सभी एसएसएफ यूनिटें एक साथ यह अभियान शुरू करेंगी। मौजूदा समय में चल रहे कटाई के सीजन को ध्यान में रखते हुए, पंजाब पुलिस किसानों के जीवन की रक्षा और सुबह तथा देर शाम के समय कृषि वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां