Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Cryptocurrency: क्रिप्टो मार्केट में लौटी रौनक, बिटकॉइन ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचा $91,000 पार

28 नवंबर, 2025 06:43 PM

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने लगभग एक हफ्ते बाद फिर से $91,000 का स्तर पार कर लिया है। पिछले एक महीने की लगातार गिरावट के बाद निवेशकों को इसमें कुछ राहत देखने को मिली है। जोखिम वाली संपत्तियों में सुधार और बाजार में स्थिरता ने ट्रेडरों को कीमत ऊपर ले जाने का मौका दिया है। इसी दौरान वैश्विक शेयर बाजारों में भी 2–3 दिनों से मजबूत रौनक दिखाई दे रही है- चाहे भारतीय मार्केट हों या अमेरिकी, दोनों ही हाल के सत्रों में हरे निशान पर बंद हुए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिटकॉइन दोबारा अपने $126,000 के रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ेगा।

ऑल्टकॉइंस में भी उछाल
बिटकॉइन के साथ-साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी आई है।
एथेरियम 3.75% चढ़कर फिर से $3,000 के ऊपर पहुंच गया।
XRP, BNB, सोलाना, ट्रॉन, डॉगकॉइन, कार्डानो और हाइपरलिक्विड सहित कई बड़े ऑल्टकॉइंस में 4% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
बुधवार को बिटकॉइन 4% बढ़कर $90,460 पर पहुंचा, जबकि अक्टूबर की शुरुआत में यह $126,000 पर था यानी अभी भी लगभग 28% नीचे। गुरुवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई लेकिन समग्र रुझान रिकवरी का संकेत देता है।

क्यों बढ़ा बिटकॉइन? शॉर्ट-स्क्वीज और ETF की खरीदारी कारण
कॉइनस्विच मार्केट्स के अनुसार, दिनभर BTC $86,500–$87,500 के बीच स्थिर रहा, लेकिन अचानक आए शॉर्ट-स्क्वीज के चलते यह तेजी से बढ़कर $91,000 तक पहुंच गया। इस उछाल से 24 घंटों में बिटकॉइन में 4.4% की बढ़त देखने को मिली। साथ ही, पिछले चार में से दो दिनों में BTC ETF में निवेश बढ़ा है, जो संस्थागत निवेशकों की रुचि में फिर से सुधार का संकेत देता है। मुड्रेक्स के सीईओ एडुल पटेल के मुताबिक, हाल ही में एक्सचेंजों से लगभग 18 लाख बिटकॉइन निकाले गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़ी संस्थाएं नए पोजीशन ले रही हैं।

आगे का रुझान: 95,000 डॉलर पार करने की संभावना
मुड्रेक्स के एडुल पटेल का अनुमान है कि अगर छोटे निवेशकों की खरीदारी बढ़ती रही तो बिटकॉइन $95,000 का स्तर पार कर सकता है। इसके ऊपर टिकने पर तेज़ी और मजबूत होगी और नई ऊंचाइयों की संभावना बनेगी।

डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च अनालिस्ट रिया सहगल के अनुसार.....

एथेरियम $3,000 के आसपास टिके रहने की कोशिश कर रहा है
अगर यह $3,130 के ऊपर निकलता है, तो $3,400 तक जा सकता है
नीचे इसका मजबूत सपोर्ट $2,970 है

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे