Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Crypto TDS: Cryptocurrency से 1,096 करोड़ की कमाई, TDS से सरकार ने भर ली झोली

10 दिसंबर, 2025 06:28 PM

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से भले ही निवेशकों की कमाई उतार-चढ़ाव में रही हो लेकिन सरकार को इससे अच्छा-खासा टैक्स मिला है। वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी दी कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में क्रिप्टो एक्सचेंजों ने यूजर्स से 1,096 करोड़ रुपए टीडीएस के रूप में वसूले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसका 60% हिस्सा सिर्फ महाराष्ट्र से आया है।

तीन साल में कितना-कितना टीडीएस वसूला गया?
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अनुसार...
2022-23: ₹221.27 करोड़
2023-24: ₹362.70 करोड़
2024-25: ₹511.83 करोड़
कुल टीडीएस वसूली: ₹1,096 करोड़

यह जानकारी सांसद पुल्ला महेश कुमार और मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के सवाल के जवाब में दी गई।

महाराष्ट्र का दबदबा
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, तीन वर्षों में वसूले गए टीडीएस में से लगभग ₹661 करोड़ महाराष्ट्र के यूजर्स से आए। राज्यवार टीडीएस (महाराष्ट्र)

2022-23: ₹142.83 करोड़
2023-24: ₹224.60 करोड़
2024-25: ₹293.40 करोड़
यह कुल वसूली का लगभग 60% है।

क्रिप्टो पर 1% TDS कैसे लगता है?
फाइनेंस एक्ट 2022 के तहत इनकम टैक्स एक्ट में सेक्शन 194S जोड़ा गया था। इसके तहत किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA)—जैसे क्रिप्टोकरेंसी—के ट्रांसफर पर 1% टीडीएस काटना अनिवार्य है। यह नियम घरेलू और विदेशी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लागू होता है, बशर्ते लेन-देन से हुई कमाई भारत में टैक्सेबल हो।

कई एक्सचेंजों पर कार्रवाई
मंत्री चौधरी के अनुसार, तीन क्रिप्टो एक्सचेंजों पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 133A के तहत सर्वे कार्रवाई की गई, जिसमें...

39.8 करोड़ रुपए का टीडीएस न काटने के मामले मिले
125.79 करोड़ रुपए की छिपी हुई कमाई का खुलासा हुआ
इसके अलावा, मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए FIU-IND ने घरेलू और विदेशी दोनों वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (VASP) को PMLA के तहत रजिस्टर करना अनिवार्य किया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे