Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

Cricket : भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 क्रिकेट आज से, मुकाबला शाम सात बजे

06 अक्टूबर, 2024 03:31 PM

ग्वालियर: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। छह अक्तूबर को 14 साल बाद ग्वालियर में कोई इंटरनेशनल मैच हो रहा है। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। ग्वालियर के इस नए क्रिकेट स्टेडियम पर पहली बार इंटरनेशनल मैच हो रहा है। ग्वालियर में हो रहे इस मैच को लेकर माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पिच को लेकर भी काफी उत्सुकता है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी। स्टेडियम में लाल मिट्टी की पारंपरिक पिच है, जो अच्छी उछाल और गति के लिए जानी जाती है। यह पिच शुरुआती कुछ ओवर में तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है लेकिन फिर बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाएगा। यहां नौ तैयार पिचें हैं, जिनमें से मुख्य पिच से बल्लेबाजों को फायदा होने की उम्मीद है। भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 से पहले टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसमें टीम इंडिया को आसानी से जीत मिली थी। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने 280 रन से बड़े अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद कानपुर में बारिश की वजह से पहले तीन दिन 35 ओवर ही डाले गए। इसके बाद भी भारत ने आखिरी दिन दूसरे सेशन में ही टेस्ट को अपने नाम कर लिया।

भारत— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजु सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

बांग्लादेश— नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट