Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

Credit Card यूजर्स को झटका, 15 जनवरी से इन पेमेंट्स पर देना होगा Extra Charge

23 दिसंबर, 2025 05:05 PM

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने अपने सभी रिटेल क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए फीस, चार्जेस और रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में अहम बदलावों का ऐलान किया है। ये बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। ज्यादातर नए नियम 15 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, जबकि रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा और कुछ बेनिफिट्स में कटौती 1 फरवरी 2026 से लागू की जाएगी। बैंक ने ग्राहकों को नए नियमों को ध्यान से समझने की सलाह दी है, क्योंकि इससे खर्च और रिवॉर्ड्स पर सीधा असर पड़ेगा।

ऑनलाइन गेमिंग अब होगी महंगी
Dream11, MPL, Rummy Culture और Junglee Games जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर किए गए डिपॉजिट या ट्रांजैक्शन पर अब 2% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा, भविष्य में गेमिंग से जुड़े नए मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) पर भी यह चार्ज लागू किया जा सकता है।

वॉलेट और ट्रैवल खर्च पर भी लगेगा चार्ज
Amazon Pay, Paytm, MobiKwik, Freecharge और OlaMoney जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट्स में ₹5,000 या उससे ज्यादा की राशि लोड करने पर 1% शुल्क देना होगा। वहीं, रेलवे टिकट, बस बुकिंग और अन्य चुनिंदा ट्रांसपोर्टेशन कैटेगरी में ₹50,000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर 1% सरचार्ज लगाया जाएगा।

रिवॉर्ड पॉइंट्स पर मासिक कैप
1 फरवरी 2026 से ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स पर सीमा तय कर दी गई है।
Emeralde, Emeralde Private, Sapphiro और Rubyx कार्ड्स पर रिवॉर्ड केवल ₹20,000 प्रति माह तक मिलेंगे।
Coral, Platinum, Manchester United और CSK जैसे कार्ड्स पर यह सीमा ₹10,000 प्रति माह होगी।
इसके अलावा, Emeralde Metal कार्ड पर अब सरकारी सेवाओं, फ्यूल, किराया, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, टैक्स भुगतान और थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजैक्शन पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा।

एंटरटेनमेंट ऑफर्स में कटौती
BookMyShow का Buy-One-Get-One ऑफर अब तभी मिलेगा, जब कार्डधारक ने पिछले कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम ₹25,000 खर्च किया हो। वहीं, Instant Platinum कार्ड पर यह ऑफर फरवरी 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

प्रीमियम कार्ड्स पर बढ़ा बोझ
Emeralde सीरीज के कार्ड्स पर Dynamic Currency Conversion (DCC) चार्ज बढ़ाकर 2% कर दिया गया है। Emeralde Metal के नए ऐड-ऑन कार्ड पर ₹3,500 का एकमुश्त शुल्क लगेगा। अन्य कार्ड्स पर DCC मार्कअप MakeMyTrip Travel पर 0.99%, Times Black पर 1.49%, Amazon Pay ICICI पर 1.99% और बाकी कार्ड्स पर 3.5% तक हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान