Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

CPA सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की लोक सभा अधिकारियों व पुलिस महानिदेशक से बैठकें

22 मई, 2026 08:46 PM

चंडीगढ़ : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बैठकों का दौर जारी है। इस सिलसिले में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा सचिवालय में निदेशक डॉ. यमनम अरुण कुमार, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। यह सम्मेलन हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में लोक सभा के समन्वय से आगामी 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय में सम्मेलन की व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों की भी लगातार बैठकें हो रही हैं। शुक्रवार को लोक सभा और विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन स्थलों पर पहुंच कर वहां किए जाने वाले प्रबंधों की योजना बनाई। बैठकों में सम्मेलन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, आवास, परिवहन, सुरक्षा, प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह के साथ आयोजित बैठक में तय हुआ कि सम्मेलन के दौरान चंडीगढ़ यूटी प्रशासन और हरियाणा विधान सभा सचिवालय के साथ समन्वय के लिए राजपत्रित रैंक का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के दस्ते की ओर से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सभी सम्मेलन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

प्रत्येक पीठासीन और उप पीठासीन अधिकारी के लिए प्रोटोकॉल व लाइजनिंग अधिकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सम्मेलन में भाग लेने वाले विशिष्ट व्यक्तियों और प्रतिभागियों को एस्कॉर्ट और पायलेट गाड़ियां भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। सभी स्थानों पर पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित