Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

CM Mann ने निभाया वादा, दिवाली से पहले लोगों को दिया ...

13 अक्टूबर, 2025 07:33 PM

अजनाला : अजनाला में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा वितरण समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज उन लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का समय है जिन्होंने मुश्किलें झेली हैं। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की मर्जी है, इस पर किसी का बस नहीं है, लेकिन अब प्रभावित लोगों की मदद करना उनका फर्ज है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 11 सितंबर को उन्होंने वादा किया था कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। आज सिर्फ 32 दिनों में वह गुरुओं की धरती से मुआवजे के चेक वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रभावित किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है, जो देश के इतिहास में पहली बार है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बाढ़ और तूफान के दौरान सिर्फ 25 से 37 रुपये के चेक मिलते थे और जिनका नुकसान हुआ था उन्हें पैसे नहीं मिले, जबकि जिनका नुकसान नहीं हुआ उन्हें पैसे मिल जाते थे।


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की कई संस्थाओं ने बाढ़ पीड़ितों के साथ हाथ मिलाया है। सरकारें इन परिस्थितियों का अकेले सामना नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि अगर यह आपदा किसी और राज्य में आती, तो कई साल लग जाते, लेकिन यह शहीदों और गुरुओं की धरती है, वह धन्य हैं, इसलिए हम तेजी से खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि संकट के बावजूद, पंजाब के किसान देश को 170 लाख मीट्रिक टन धान देंगे और अब गेहूं की फसल भी तैयार है।


मान ने कहा कि बाढ़ के दौरान राज्य को बहुत नुकसान हुआ है, जिसमें 32 हजार सरकारी स्कूल मलबे में तब्दील हो गए, लगभग 2500 छोटे-बड़े पुल बह गए, कॉलेज और अस्पताल प्रभावित हुए, 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, 5 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गईं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अकेले अजनाला में ही मकानों के लिए 3 करोड़ 84 लाख रुपये, फसलों के लिए 1 करोड़ 16 लाख रुपये और पशुओं के लिए 73 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर जारी किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि मुआवजे का भुगतान आज से शुरू हो गया है और वह खुद फिर से गांवों का दौरा करेंगे, अगर कोई गांव छूट गया है, तो वहां भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका कर्तव्य है, कोई उपकार नहीं। स्कूली बच्चों के बारे में बात करते हुए, मान ने कहा कि जिन बच्चों की किताबें और सामान बाढ़ में नष्ट हो गए हैं, उन्हें नया सामान मुहैया करवाया जाएगा ता कि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।


डीसी साक्षी साहनी की भी तारीफ की
इस मौके पर उन्होंने अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि डीसी मैडम की पूरे देश में तारीफ हो रही है, उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की बेटी की तरह सेवा की है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन