Monday, June 15, 2026
BREAKING
यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप चिंता में फिरोजपुर में दरिया के किनारे बसे गांवों के लोग, फिर मंडरा रहा खतरा राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार 'CM साहब हरियाणा छोड़ पंजाब में व्यस्त हैं, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी ', सांसद जयप्रकाश का सरकार पर बड़ा हमला बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

हरियाणा

'CM साहब हरियाणा छोड़ पंजाब में व्यस्त हैं, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी ', सांसद जयप्रकाश का सरकार पर बड़ा हमला

14 जून, 2026 09:21 PM

हिसार : हिसार में आज सांसद जय प्रकाश ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार तो पंजाब में व्यस्त है। जब गृह मंत्रालय ही पंजाब में है, मुख्यमंत्री साहब भी पंजाब में हैं।

पंजाब के लिए काम कर रहे हैं तो कानून व्यवस्था की स्थिति कैसे ठीक हो सकती है। आज ही मैंने पढ़ा कि कभी फाजिल्का जा रहे हैं, कभी कहीं जा रहे हैं, होशियारपुर जा रहे हैं। अरे भाई, मैं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय से नम्रतापूर्वक निवेदन करना चाहता हूं कि हरियाणा को संभालें।

सांसद जेपी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी बेइंतहा है। हालत क्या है? जय प्रकाश ने कहा कि अब SIR शुरू होगी। अब जब गृह मंत्रालय यहां नहीं रहेगा तो प्रदेश कैसे ठीक कर सकता है? जय प्रकाश ने कहा कि देखिए प्रजातंत्र में दुर्भावना और बदले की भावना से जब भी किसी सत्ताधारी दल ने काम किया उसको बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। प्रजातंत्र में सजा जनता देती है।

अगर मान लो कोई party, कोई उम्मीदवार गलत काम करता है, जनहित में काम नहीं करता और जनता उसको हरा देती है तो यही तो सजा है। उसके घर वालों को प्रताड़ित करना, उनके MLA, एमपी को प्रताड़ित करना, यह प्रजातंत्र में अच्छा नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं और घोर निंदा करता हूं।

जय प्रकाश ने कहा कि यह BJP निकली ही आपस में लड़ा करके। भाई-भाई को लड़ा करके सत्ता में आई है। तो मैं तो सब लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन करना चाहता हूं कि सरकार के चंगुल में मत आओ। भाजपा के चंगुल से निकलो वरना यह भाई-भाई को लड़ा करके हमारा बहुत बड़ा नुकसान है।

जय प्रकाश से चौटाला पर पूछे सवाल पर कहा कि चलो कौन क्या कहता है सत्यानाश। करणीय का तो सारे समाज को पता है। सबने पता है कौन सत्यानाशी है। जय प्रकाश ने हमेशा ही मैं जिसके साथ रहा हूं, हमसे किसी को नुकसान हुआ है जनता को सब पता है। किसके इसारे पर कहते है ये पता है।

जय प्रकाश ने महिला आयोग की चेयरपर्सन बदलने को लेकर कहा कि सही किया क्योंकि उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग किया। ऐसे शब्द नहीं बोलना चाहिए एक कानून बनाना चाहिए जो भी गलत बोले उसके खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप

रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप

राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज

राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज

गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार

गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार

बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी

बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी

हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे

हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे

फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

5 हजार करोड़ दवा घोटाले में CBI की रडार पर हरियाणा कैडर का IPS अधिकारी, पूछताछ के लिए किया तलब

5 हजार करोड़ दवा घोटाले में CBI की रडार पर हरियाणा कैडर का IPS अधिकारी, पूछताछ के लिए किया तलब

हरियाणा में टैक्स-फ्री हुई कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', CM नायब सैनी ने किया ऐलान

हरियाणा में टैक्स-फ्री हुई कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', CM नायब सैनी ने किया ऐलान