Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

CM योगी ने सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा– 'पहले जो नामुमकिन था, अब हमारी सरकार ने उसे हकीकत बना दिया'

07 अगस्त, 2025 08:55 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते बुधवार मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के पीपली गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में शिक्षा का मतलब सिर्फ नकल करवाना रह गया था, लेकिन अब राज्य में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य सरकार) ने शिक्षा में सुधार किया है। अब यूपी के नौजवान IAS बन रहे हैं, सेना में जा रहे हैं और स्टार्टअप चला रहे हैं। ये बदलाव अटल स्कूल जैसे संस्थानों से और तेज होगा।

‘ग से गणेश’ बनाम ‘ग से गधा’
सीएम योगी ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में बच्चों को ‘ग से गधा’ पढ़ाया जाता था, लेकिन हमारी सरकार में अब बच्चों को ‘ग से गणेश’ सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि हमारी और उनकी सोच में जमीन-आसमान का फर्क है।

गरीब बच्चों को मिलेगा बेहतर मंच
अटल आवासीय विद्यालय की खासियत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल गरीब, वंचित और श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए बनाया गया है, जो अब तक अच्छी शिक्षा से दूर रहे हैं। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त में रहने की सुविधा (हॉस्टल), भोजन, किताबें और यूनिफॉर्म, डिजिटल क्लास, लाइब्रेरी और खेल के मैदान जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सीएम योगी ने कहा कि यह विद्यालय सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा विचार है जो भारत के गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने का सपना लेकर बना है।

1172 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर मुरादाबाद को 1172 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह ‘नया मुरादाबाद’ है, जो अब विकास की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि मुरादाबाद आज 1115 करोड़ रुपए के सामान का आयात करता है और 11 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए के उत्पादों का निर्यात करता है।

2017 से पहले मुरादाबाद का दम घुट रहा था: योगी
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग दम तोड़ रहा था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के पहले हस्तशिल्प कलाकार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किया गया। अब योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को मिल रहा है।

अब पुलिस भर्ती में कोई घोटाला नहीं: सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पुलिस भर्ती में पारदर्शिता नहीं थी, पैसे लेकर नौकरियां दी जाती थीं। लेकिन अब 5300 युवा पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ईमानदार और पारदर्शी है। अब कोई भी व्यक्ति भर्ती या ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत नहीं ले सकता।

कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा – लोगों ने तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण को चुना
सीएम योगी ने मुरादाबाद के कुंदरकी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया और संतुष्टिकरण को चुना। यानी अब लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है, न कि किसी एक वर्ग को खुश करने के लिए बाकी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन