Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़

Chandigarh Pollution: चंडीगढ़ की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक श्रेणी में पहुंचा AQI

15 नवंबर, 2024 12:35 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ बनने के बाद लोगों ने पहले कभी इतना गंभीर प्रदूषण नहीं झेला था। चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर तमाम सीमाएं लांघते हुए बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

वीरवार शाम सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने देश के 249 शहरों में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स (ए.क्यू.आई.) रिलीज किया, तो वीरवार का दिन चंडीगढ़ के इतिहास में सबसे प्रदूषित दिन में दर्ज हो चुका था। वीरवार को चंडीगढ़ का औसतन ए. क्यू. आई लेवल पहली बार 4 12 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के अधिकतम स्तर पर रिकार्ड रहा। अब पंचकूला का ए.क्यू. आई. भी 300 को पार कर बेहद खराब स्तर को छू चुका है। चंडीगढ़ के प्रदूषण का ये स्तर देश में सिर्फ दिल्ली के ए.क्यू.आई. 423 के बाद दूसरे नंबर पर था। चिंता की बात अब ये है कि शहर पर जमावड़ा लगा चुके प्रदूषण -के कणों को हटाने में मददगार हवा और बारिश दोनों के आसार कम हैं।


आग्रहः लाल बत्ती पर गाडी बंद करें
प्रशासन भी अप्रत्याशित प्रदूषण से निपटने में लाचार हो चुका है। सड़कों और चौकों की रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों को बंद करने के लिए ही कह पा रहा है। सड़कों और पेड़ों से धूल हटाने के लिए फेंके जा रहे पानी का प्लान भी फेल साबित हुआ है। अबप्रशासन को स्कूलों को बंद करने से लेकर दूसरे कड़े कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।


2 जगह 16 घंटे प्रदूषण 500 पार
शहर की तीन जगह प्रदूषण के आंकड़े जुटा रहीं आब्जर्वेटरी में से 2 जगह बुधवार रात 9 बजे से वीरवार दोपहर एक बजे तक प्रदूषण का स्तर 500 से नीचे नहीं आया। सैक्टर-22 और 35 के आसपास के सैक्टरों के लोगों को इस गंभीर हालत का सामना करना पड़ा। सैक्टर-25 के आसपास के सैक्टरों में प्रदूषण का ये स्तर 12 घंटे तक 400 के पार रहा। वर्ल्ड हैल्य आर्गनाइजेशन के तय पैरामीटरों के मुताबिक प्रदूषण का ये मौजूदा स्तर इंसानों की सेहत के लिए तय सैफ्टी लिमिट 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 400 ऊपर था।

 

4 में से एक को चैस्ट इंफैक्शन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो प्रदूषण की वजह से 4 लोगों के परिवार में से औसतन एक चैस्ट इंफैक्शन की चपेट में है। कोविड के बाद पहली दफा हुआ कि अस्पतालों में खंसी के मरीज पहुंच रहे हैं। कैमिस्ट्स के पास हफ्ते में कफ सिरप, दवा या गला साफ करने वाली दवाओं की खरीद 40 फीसदी तक बढ़ी है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि लगातार 7 दिन सेप्रदूषित हवा में सेहत के लिए सबसे खराब पी. एम. 2.5. के पार्टिकल स्वस्थ लोगों के फेफड़ों में की बेहद अंदरूरी परतों पर जाकर जम चुके हैं।


लोकल सोर्स से सिर्फ 10 फीसदी
पर्यावरण विशपज्ञों की राय में चंडीगढ़ शहर बिना कुसूर सिर्फ बाहरी प्रदूपण की मार झेल रहा है। विशे पज्ञों का कहना है कि चंडीगढ़ में फैले 90 फीसदी प्रदूषण के सोर्स बाहरी हैं। पराली जलाए जाने से लेकर धूल समेत १० फीसदी प्रदूपण बाहर से आकर छाया है। इस प्रदूपण में चंडीगढ़ के लोकल सोर्स से बना प्रदूषण तो सिर्फ 10 फीस दी है। लंबे अर्से से बारिश न होने के बाद सूखी जमीन से उठती धूल और ट्रैफिक से ये 10 फीसदी प्रदूषण फैला है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान