Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा ऐलान - 22 नवंबर से पहले होंगे चुनाव, SIR रहा सफल पूरे देश में होगी लागू

05 अक्टूबर, 2025 07:02 PM

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग ने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान दलों ने चुनाव तिथियों को लेकर सुझाव दिए, जिसमें बीजेपी ने दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की। CEC ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरी तरह सफल रहा है और 22 नवंबर से पहले ही चुनाव कराए जाएंगे।

मतदाताओं की सुविधा पर फोकस
चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आयोग ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है, जिससे बूथों पर भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए। किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे। इसके अलावा, मतदाता अब बूथ तक मोबाइल फोन ले जा सकेंगे, जबकि पोलिंग एजेंट बूथ सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर ही बैठ सकेंगे।

आयोग ने प्रत्याशियों की रंगीन फोटो लगाने, सभी बूथों पर चुनाव प्रक्रिया को लाइव स्ट्रीमिंग करने और वोटर लिस्ट में हर जानकारी को स्पष्ट बनाने जैसे कदम उठाए हैं। एक वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म भी तैयार किया गया है, जिससे लोगों को चुनाव से जुड़ी हर जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार में SIR की सफलता से प्रेरित होकर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।"

BLO ने किया सराहनीय कार्य
चुनाव आयुक्त ने 90,217 बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) की सराहना की, जिन्होंने SIR में बेहतरीन कार्य किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में BLO के लिए बिहार अब प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर CEC ज्ञानेश कुमार ने भोजपुरी में बिहार के मतदाताओं का अभिनंदन किया: "रउआ के कोटि-कोटि धन्यवाद जतावतानी।" साथ ही, मैथिली में भी लोगों का अभिवादन किया, जिससे स्थानीय भाषाओं का सम्मान झलका।

मकान नंबर एक के विवाद पर EC का स्पष्टीकरण
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार के सवाल पर चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कई जगहों पर एक ही मकान नंबर पर दर्ज कई घरों का कारण यह है कि कुछ लोगों के पास अपना घर नहीं होता। ऐसे मामलों में उनका मकान नंबर 'जीरो' लिखा जाता है। उन्होंने राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि अभी समय बाकी है। यदि किसी योग्य वोटर को लिस्ट से छोड़ दिया गया हो या कोई अयोग्य मतदाता शामिल हो, तो दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित CEC के साथ अन्य आयुक्त
रविवार को पटना में आयोजित बैठक के बाद दोपहर 2 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उनके साथ चुनाव आयुक्त एस.एस. संधु और विनीत जोशी भी मौजूद रहे। यह चुनाव आयोग का बिहार दौरा का आखिरी दिन था। इस दौरान आयोग ने चुनाव तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया और लोगों से उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की।

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार के मतदाता हमेशा से ही लोकतंत्र के प्रति जागरूक रहे हैं। इस बार भी हम उम्मीद करते हैं कि रिकॉर्ड मतदान होगा।" आयोग की इन तैयारियों से बिहार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी