Saturday, July 18, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

हिमाचल

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

17 मार्च, 2026 07:07 PM

शिमला : हिमाचल में शिक्षा बोर्ड की एफीलिएशन से चल रहे सरकारी स्कूलों को सीबीएसई में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया जारी है। राज्य के शिक्षा विभाग ने चार और स्कूलों को नए सिस्टम में नोटिफाई कर दिया है। इनमें से एक शिमला और तीन मंडी जिला के हैं। सीबीएसई बोर्ड मेें राज्य सरकार के चार और स्कूल ट्रांसफर होंगे। इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल ननखड़ी शिमला, करसोग का पांगणा और तेबन स्कूल, मंडी जिला का ही पद्धर स्कूल को शामिल किया गया है। इससे अब कल सीबीएसई स्कूलों की संख्या 151 हो गई है। राज्य सरकार ने नई शिक्षा सत्र से 100 स्कूलों को सीबीएसई में कन्वर्ट करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कहीं कांग्रेस के विधायक डिमांड कर रहे हैं, तो कहीं आम जनता से यह मांग आ रही है। इस कारण लिस्ट बढ़ते बढ़ते 151 स्कूल हो गए हैं। अभी भी राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को यह विंडो क्लोज करने के लिए नहीं कहा है।

हालांकि नए शिक्षा सत्र की पढ़ाई शुरू होने वाली है। इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा हालांकि 2028 में होगी। चयनित किए गए स्कूलों में अगले साल की बोर्ड परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होनी है। इसलिए स्कूलों को तैयारी करने का मौका मिल जाएगा। लोगों से आ रही मांग को देखते हुए ही कई और स्कूल इसमें अब जोड़े गए हैं। इन स्कूलों को सीबीएसई पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। राज्य सरकार ने सीबीएसई में कन्वर्ट किए गए स्कूलों में होने वाले एडिशनल काम के लिए भी अलग से निगरानी की प्रक्रिया बनाई है। हालांकि इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति अभी सबसे बड़ी चुनौती है। एक तरफ राज्य चयन आयोग से अभी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है और दूसरी तरफ टीचर्स का स्क्रीनिंग एग्जाम हाई कोर्ट में उलझा है।

स्क्रीनिंग टेस्ट पर हाई कोर्ट पहुंचा एक और केस
सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के खिलाफ एक और केस हाई कोर्ट पहुंच गया है। इसकी सुनवाई 17 तारीख यानी मंगलवार को होगी। इससे पहले दायर हो चुके केस की सुनवाई 23 तारीख को तय हुई है। यह नौ शिक्षक संगठनों के ज्वाइंट फ्रंट में एक साथ दायर किया है। दूसरी तरफ शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को एग्जाम की तिथि तय की थी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें