Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

CBI के बाद DIG भुल्लर पर अब विजीलैंस कसेगी शिकंजा, खुलेंगे भ्रष्टाचार के राज़

31 अक्टूबर, 2025 07:22 PM

सी.बी.आई. द्वारा गिरफ्तार किए गए डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर से अब पंजाब विजीलैंस भी पूछताछ करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, विजीलैंस विभाग जल्द ही भुल्लर को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू करेगा और अदालत से उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

जानकारी के अनुसार, सी.बी.आई. ने भुल्लर को गिरफ्तार करने के बाद उनका रिमांड नहीं लिया था, और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने उन्हें दोबारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच, पंजाब विजीलैंस ने अदालत में रिमांड याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी अधिकारी से विस्तृत पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा सके।

गौरतलब है कि डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर के आवास से सी.बी.आई. की रेड के दौरान भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति बरामद की गई थी। जांच एजेंसी ने उनके घर से लगभग 7 करोड़ रुपये नकद, ढाई किलो सोना, कई लग्जरी गाड़ियां और बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि भुल्लर के पास देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कीमती संपत्तियां हैं, जिनमें से कुछ उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों के नाम पर बताई जा रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि पंजाब विजीलैंस यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि आखिर इतनी बड़ी संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई और किन लोगों की मिलीभगत इसमें रही। विजीलैंस यह भी जांच करेगी कि भुल्लर ने अपने पद का दुरुपयोग करके किन-किन मामलों में अवैध लाभ उठाया। विजीलैंस का मानना है िक रिमांड के दौरान भुल्लर से कई अहम खुलासे हो सकते हैं जो न केवल भ्रष्टाचार के नेटवर्क को उजागर करेंगे, बल्कि यह भी बताएंगे कि धन किस तरह से इकट्ठा किया गया और कहां निवेश किया गया।  

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन