Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

Cabinet: गिफ्टी सिटी से शाहपुर तक मेट्रो विस्तार को मंजूरी, 58 हजार से अधिक यात्रियों को होगा फायदा

24 फ़रवरी, 2026 07:59 PM

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को गिफ्टी सिटी से शाहपुर तक गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसी) के कॉरिडोर के विस्तार को स्वीकृति दी है। यह कॉरिडोर 3.33 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस परियोजना के लगभग चार वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है।

कैबिनेट की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,067.35 करोड़ रुपए है। इस विस्तारित कॉरिडोर से 2029 में लगभग 23,702 यात्रियों और 2041 में लगभग 58,059 यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर अहमदाबाद और गिफ्ट क्षेत्र के बीच संपर्क को मजबूत करेगा। प्रस्तावित मार्ग पर स्थित प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और वाणिज्यिक केंद्रों को इससे सीधे लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, यह विस्तार अहमदाबाद और गिफ्ट सिटी के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए व्यापार, रोजगार और शिक्षा से संबंधित यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने में लाभकारी होगा, जिससे नेटवर्क एकीकरण और यात्री सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कैबिनेट ने बयान में आगे कहा कि इस परियोजना के निर्माण क्षेत्र में लगभग 1,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। निर्माण के बाद के चरण में संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों से अप्रत्यक्ष रूप से और भी अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कैबिनेट के अनुसार, इस परियोजना का कार्यान्वयन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमसी) की ओर से किया जाएगा जो भारत सरकार और गुजरात सरकार के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है।

अभी गुजरात मेट्रो के अंतर्गत 68.28 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण (एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) और थलतेज गांव से वस्त्राल गांव (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर) और दूसरे चरण (मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर और जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी) में कुल 53 स्टेशन हैं। ये दोनों चरण सितंबर 2022 (चरण-1) और जनवरी 2026 (चरण-2) से सफलतापूर्वक चालू हो चुके हैं। इस लाइन पर प्रतिदिन लगभग 1,60,000 यात्री यात्रा करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती