Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

Bullet Train: इंतजार खत्म! अब इस तारीख से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, केंद्र सरकार ने दी बड़ी जानकारी

24 जुलाई, 2025 07:21 PM

देश के करोड़ों लोगों को जिस बुलेट ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है, उसे लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी जानकारी दी है। अब तक प्रोजेक्ट की प्रगति और शुरुआत की तारीख को लेकर कई सवाल थे, लेकिन अब लगता है कि यह इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार के अनुसार, अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के दिसंबर 2029 तक पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद ट्रैक पर बुलेट ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।

 

रेल मंत्रालय ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का गुजरात हिस्सा दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। यह जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह गलियारा 2028 तक शुरू हो सकता है। हालांकि, शुरुआत में जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण मंजूरी में देरी के कारण यह प्रोजेक्ट थोड़ा लेट हुआ है।



प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति और खर्च
रेल मंत्रालय ने बताया है कि यह परियोजना काफी चुनौतीपूर्ण है। सिविल कार्य, ट्रैक बिछाने, सिग्नलिंग, बिजली और ट्रेन सेट की आपूर्ति जैसे सभी काम पूरे होने के बाद ही अंतिम समय-सीमा तय हो सकेगी। अब तक इस प्रोजेक्ट पर 78,839 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। कुल 28 टेंडर पैकेज में से दो अभी भी बाकी हैं।



अब तक यह काम हो चुका है पूरा:
➤ 392 किमी पिलर का निर्माण।
➤ 329 किमी गर्डर की कास्टिंग।
➤308 किमी गर्डर लॉन्चिंग का काम।
➤ इसके अलावा, 21 किमी लंबी समुद्र के नीचे सुरंग का निर्माण भी शुरू हो गया है, जो इस प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है।

 

देरी की मुख्य वजह और लागत में इजाफा
परियोजना में देरी का मुख्य कारण महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण और जंगल मंजूरी में आई रुकावटें हैं। वहीं, गुजरात सेक्शन में भी कुछ काम तय समय से पीछे चल रहा है। इन देरी की वजह से प्रोजेक्ट की कुल लागत में भी काफी इजाफा हुआ है।



बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: एक नज़र में
लंबाई: 508 किलोमीटर।
 स्टेशन: 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
➤ शिलान्यास: सितंबर 2017 में हुआ था।
➤ सहयोग: यह परियोजना जापान सरकार के तकनीकी और वित्तीय सहयोग से बन रही है।
➤ रेल मंत्रालय के अनुसार, गुजरात के वापी-साबरमती खंड को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि महाराष्ट्र से साबरमती तक का पूरा कॉरिडोर दिसंबर 2029 तक तैयार हो जाएगा।
➤ अनुमानित लागत: 1.1 लाख करोड़ रुपये।
 फंडिंग: जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी 81% हिस्सा दे रही है। बाकी 19% रेलवे (50%) और गुजरात-महाराष्ट्र सरकारें (50%) मिलकर वहन कर रही हैं।



प्रोजेक्ट की खासियत और फायदे
बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी को महज 2-3 घंटे में पूरी करेगी, जबकि अभी इस दूरी को तय करने में 7-8 घंटे लगते हैं। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। रेल मंत्रालय और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं