Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

BSF की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन, 200 ड्रोन सहित 203 तस्कर गिरफ्तार

16 अक्टूबर, 2025 08:09 PM

अमृतसर : एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा एजैंसियों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि हेरोइन व हथियारों की स्मगलिंग व ड्रोन की मूवमैंट पर लगाम लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ बी.एस.एफ. की तरफ से जारी आंकड़े कुछ और ही बयान कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार 10 माह के दौरान बी.एस.एफ. ने अब तक 203 ड्रोन पकड़े हैं। इतना ही नहीं लगभग 300 किलो हैरोइन जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 1500 करोड़ रुपए है, जब्त की गई है। तस्करों को गिरफ्तार करने में बी.एस.एफ. ने केंद्र व राज्य सरकार की एजैंसियों के साथ मिलकर बड़े आप्रेशन चलाए, जिसमें अब तक 203 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन केसों की जांच एन.सी.बी., ए.एन.टी.एफ. व पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है।


जानकारी के अनुसार ज्यादातर मामलों में विदेश में बैठे तस्कर ही अपने गुर्गों के जरिए हैरोइन, हथियारों व एक्सप्लोसिव को भारत में भेज रहे हैं, ताकि मुख्य रूप से पंजाब में माहौल खराब किया जा सके। गैंगस्टर व असामाजिक तत्वों को भी इन्हीं शरारती तत्वों की तरफ से हथियार सप्लाई किया जा रहे हैं।


ए.के.-47 राइफलों का आना बड़ी गैंगवार की आशंका
पिछले 1 माह के दौरान बी.एस.एफ., पंजाब पुलिस व अन्य सुरक्षा एजैंसियों की तरफ से बड़ी मात्रा में ए.के.-47 राइफलें पकड़ी जा चुकी हैं, जो पंजाब में माहौल खराब करने के लिए और गैंगस्टरों की आपसी लड़ाई में प्रयोग की जानी थी। हालांकि अब तक कितनी ए.के.-47 राइफल निकल चुकी है। इसके बारे में सुरक्षा एजैंसियों को भी जानकारी नहीं है, लेकिन जितनी राइफलें अब तक पकड़ी जा चुकी है, उनसे माहौल खराब आसानी से किया जा सकता था।


एक्सप्लोसिव व आइस ड्रग का नया प्रचलन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कुछ महीनो से हाई एक्सप्लोसिव और आइस ड्रग्स की भी आमद शुरू हो गई है। आइस ड्रग्स की बात करें तो यह बड़े-बड़े गुप्त फंक्शनों में प्रयोग की जाती है व हाई एक्सप्लोसिव धमाके करने और आतंक फैलाने में प्रयोग किया जाता है। अभी तक इस मामले में भी यह पता नहीं चल सका है कि एक्सप्लोसिव किन लोगों ने मंगवाया था व इसका प्रयोग कहां पर करना था। कुछ माह के दौरान पंजाब में पुलिस थानों में हुए बम धमाका से पता चल जाता है। एक्सप्लोसिव आई.डी. को धमाके करने के लिए ही प्रयोग किया जाना था। फिलहाल यह एक बड़ा जांच का विषय बना हुआ है।


एंटी ड्रोन सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत
वैसे तो केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की तरफ से भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं, लेकिन जिस प्रकार से ड्रोन की मूवमैंट चल रही है। उससे यह साबित हो रहा है कि एंटी ड्रोन सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है। ड्रोन मूवमैंट के हालात यह है कि भारतीय खेमे में बैठे तस्कर पिस्तौल और ए.के.-47 तो मंगवा ही रहे हैं, वही पिस्टल के पार्ट तक ड्रोन के जरिए मंगवा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन