Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

राजनीति

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

11 सितंबर, 2026 11:27 AM

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी पर बीजेपी पहले से ही निंदा कर रही है। वहीं अब कांग्रेस के ही सांसद शशि थरूर ने चिदंबरम को जवाब देते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के फायदे गिनाए हैं। शशि थरूर ने ब्रिक्स के फायदे गिनाते हुए कहा, यह ग्लोबल साउथ के लिए एक बड़ा मंच है। आप सबको पता है कि ग्लोबल साउथ में 100 से ज्यादा देश हैं लेकिन इनमें भी 11 मुख्य देश हैं। ये देश मिलकर विचारों की विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस खास समय पर भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है।

थरूर ने कहा, यह समूह यानी ब्रिक्स के11 देश दुनिया की जीडीपी के 41 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस शिखर सम्मेलन का बहुत महत्व है। बाकी दुनिया को भी इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही दर्जनों राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों का भारत आना छोटी बात नहीं है। यह भारत के लिए सम्मान की बात है। यह दिखाता है कि कूटनीतिक रूप से हमारे पास देशों को साथ लाने की क्षमता है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी अलग ही अहमियत है।

क्या बोले थे पी चिदंबरम
कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबर ने कहा था, मुझे तो पता नहीं है कि इस शिखर सम्मेलन में कितने प्रधानमंत्री या फिर राष्ट्रपति आ रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि पिछले दो या तीन ब्रिक्स शिखऱ सम्मेलन में कोई ठोस नतीजा निकला है। बीजेपी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस विपक्ष की गरिमा को निरंतर ध्वस्त कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के अशोभनीय और नग्न प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस ने अपनी आदत के मुताबिक एक बार फिर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से हमें क्या हासिल होगा? उन्होंने कहा कि उनका (श्री चिदंबरम) का यह बयान न केवल उनकी सोच पर सवाल खड़े करता है, बल्कि ऐसा लगता है कि वह भारत आने वाले राष्ट्राध्यक्षों की समझ से ऊपर अपनी बुद्धिमत्ता को रख रहे हैं।

BRICS के दौरान कई चुनौतियां भी
शशि थरूर ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई चुनौतियां भी हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि सबके विचार एकजैसे ही हों। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सहमति बनाना और फिर डिक्लेरेशन जारी करना बहुत बड़ी चुनौती है। थरूर ने कहा, विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान संयुक्त घोषणा पत्र जारी करने की जगह अध्यक्ष का ही बयान जारी किया गया था। अगर तालमेल में कमी होती है तो एक बार फिर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार