Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

Breaking: आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट, जिंदा जले 6 मजदूर

08 अक्टूबर, 2025 08:38 PM

आंध्र प्रदेश के डॉ. बी. आर. अंबेडकर कोनासीमा ज़िले में बुधवार को एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ है। जिले के रायवरम मंडल के कोमारीपालेम गाँव में स्थित लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के साथ एक ज़बरदस्त विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 मजदूरों की ज़िंदा जलकर दर्दनाक मौत हुई जबकि 8 अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट इतना तेज़ था कि फैक्ट्री का शेड पूरी तरह से ढह गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

घटना के बाद दिखा दहशत का माहौल
पुलिस ने जानकारी दी कि फैक्ट्री के अंदर रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेज़ी से फैल रही थी, जिस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग में फंसे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी घायलों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारियों को शक है कि मलबे में कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं, क्योंकि घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 15 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहोैल बन गया है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी का शक
शुरुआती जाँच में अधिकारियों को संदेह है कि यह दुर्घटना फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई होगी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। आग लगने की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री वी. अनिता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित