Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

Breaking: बाढ़ से निपटने के लिए 8 स्थानों पर बनाए गए कंट्रोल रूम

01 जुलाई, 2025 04:29 PM

लुधियाना: पंजाब में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए लुधियाना जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले भर में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति बनने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए प्रशासन ने 24x7 काम करने वाले 8 कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। वहीं, सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है।

अधिकारियों को मिले निर्देश, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

जिला प्रशासनिक परिसर में हुई अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ADC) राकेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।उन्होंने कहा कि सतलुज दरिया के किनारों और कमजोर बिंदुओं का तुरंत दौरा किया जाए और यदि किसी स्थान पर मरम्मत या कार्रवाई की जरूरत हो, तो उसमें कोई देरी न की जाए। SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने क्षेत्रों में बाढ़ संभावित बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को सौंपेंगे।

यहाँ जानें ज़िले के सभी फ्लड कंट्रोल रूम और नंबर

लुधियाना ज़िले में निम्न कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे:

लुधियाना (जिला मुख्यालय): 0161-2433100

लुधियाना पूर्व: 0161-2922330

लुधियाना पश्चिम: 0161-2412555

जगराओं: 01624-223256

खन्ना: 01628-226091

समराला: 01628-262354

पायल: 01628-276892

रायकोट: 01624-264350

प्रत्येक कंट्रोल रूम में रोस्टर के अनुसार स्टाफ की तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तेज़ी से कार्रवाई हो सके।

सड़कें, पुल और ठहराव केंद्र भी होंगे तैयार

ADC ने यह भी कहा कि जिले की सड़कों और पुलों पर अगर नालियाँ जाम हैं, तो उनकी तुरंत सफाई करवाई जाए। साथ ही, ऐसे स्थानों की पहचान भी की जा रही है जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को अस्थायी रूप से शरण दी जा सके। ये स्थान स्कूल, पंचायत घर या सरकारी इमारतें हो सकती हैं।

स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को मिले जरूरी आदेश

ADC राकेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निगम और नगर परिषदों को जरूरी दवाइयों, मशीनरी और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में मदद पहुंचाई जा सके।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में IAS (प्रशिक्षु) डॉ. प्रगति रानी, SDM लुधियाना पश्चिम डॉ. पूनमप्रीत कौर, SDM खन्ना डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, सहायक कमिश्नर पायल गोयल समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये