Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

Bihar Vidhan Sabha: 17वीं विधानसभा के अंतिम सत्र का समापन, भावुक हुए स्पीकर नंद किशोर, बोले- ‘‘कलह इतनी तीव्र नहीं....

25 जुलाई, 2025 06:29 PM

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने है और ऐसे में माना जा रहा है कि यह मौजूदा विधानसभा का आखिरी सत्र था। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) ने एक भावुक भाषण दिया। इस सत्र के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी। 

"चाहे जो भी हो, लोकतंत्र की लौ हमेशा प्रज्वलित रहेगी'' 
नंद किशोर यादव ने एक कविता सुनाई, जिसका सार यह है, ‘‘कलह इतनी तीव्र नहीं होनी चाहिए कि विवाद में शामिल लोगों के गुजर जाने के बाद भी शत्रुता जारी रहे।'' सत्र समापन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यादव और अधिक विवाद के मूड में नहीं दिखे क्योंकि जब पार्टी के सहयोगी प्रेम कुमार कुछ सदस्यों की शिकायत करने के लिए अपनी सीट से उठे तो उन्होंने उन्हें फटकार लगाई। छह बार के विधायक यादव ने सदन में कहा, ‘‘जब नई विधानसभा चुनी जाएगी, तो हम अपने कई सम्मानित सदस्यों को वापस आते हुए देख सकते हैं, लेकिन कुछ नए चेहरे भी होंगे। चाहे जो भी हो, लोकतंत्र की लौ हमेशा प्रज्वलित रहेगी।'' 

"आप मुझे अपनी यादों से मिटा नहीं पाएंगे''
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सभी सदस्यों का आचरण अनुकरणीय रहा है, और यह परंपरा जारी रहे। मैंने इस सदन को निष्पक्ष रूप से चलाने का प्रयास किया है, लेकिन यदि मेरे आचरण से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं क्षमा चाहता हूं।'' वह करीब डेढ़ वर्ष पहले इस पद के लिए चुने गए थे। वरिष्ठ नेता ने अपने संबोधन का समापन एक अन्य पंक्ति से किया,‘‘हो सकता है कि मुझमें इतने गुण न हों कि आप मुझे याद रखें। फिर भी मुझे विश्वास है कि आप मुझे अपनी यादों से मिटा नहीं पाएंगे।'' इसके बाद, सदस्य पृष्ठभूमि में बज रहे ‘‘बिहार गीत'' के सम्मान में खड़े हो गए,जो राज्य के लंबे इतिहास का गुणगान करता है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन