Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Big Banking News: जनवरी से लागू होना था नया चेक क्लियरेंस सिस्टम, RBI ने अचानक बदला फैसला

25 दिसंबर, 2025 06:21 PM

जनवरी 2026 से बैंकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लागू होने वाला था, जिससे चेक के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी। योजना यह थी कि चेक जमा करने के तीन घंटे के भीतर उसके पास या रिजेक्ट होने का फैसला हो जाए और पैसा तेजी से खाते में पहुंच जाए लेकिन ऐन वक्त पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस अहम बदलाव की डेडलाइन टाल दी है, जिससे बैंकिंग सेक्टर और ग्राहक दोनों चौंक गए हैं।

RBI का बड़ा फैसला
RBI ने 24 दिसंबर को जारी एक सर्कुलर में बताया कि तेज चेक क्लियरेंस सिस्टम के दूसरे चरण (Phase-2) को अगली सूचना तक स्थगित किया जा रहा है। यह चरण 3 जनवरी 2026 से लागू होना था।

Phase-2 के तहत बैंकों को चेक की इमेज मिलने के तीन घंटे के भीतर उसे मंजूर या नामंजूर करना अनिवार्य होता। तय समय में जवाब न देने पर चेक अपने आप क्लियर मान लिया जाता।

फिलहाल पुराने नियम ही लागू
RBI ने साफ किया है कि अभी चेक क्लियरेंस पहले चरण (Phase-1) के नियमों के तहत ही जारी रहेगा।
पहले से लागू निरंतर समाशोधन और निपटान (CCS) प्रणाली में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या है CCS सिस्टम और Phase-1 में क्या बदला?
RBI ने चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) के तहत CCS सिस्टम लागू किया था, ताकि चेक क्लियरेंस को तेज और पारदर्शी बनाया जा सके। इसमें चेक की फिजिकल मूवमेंट की जरूरत नहीं होती, बल्कि उसकी डिजिटल इमेज और MICR डेटा के जरिए क्लियरिंग की जाती है।

4 अक्टूबर 2025 से लागू Phase-1 में—
दिनभर एक ही लगातार प्रेजेंटेशन विंडो शुरू की गई
बैंक जैसे ही चेक प्राप्त करता है, उसकी स्कैन कॉपी क्लियरिंग हाउस को भेज दी जाती है
ड्रॉई बैंक को दिन के अंत तक चेक पास या रिजेक्ट करना होता है
तय समय तक जवाब न आने पर चेक को अप्रूव मान लिया जाता है
Phase-2 से क्या बदलने वाला था?
Phase-2 में चेक प्रोसेसिंग के लिए तीन घंटे की सख्त समय-सीमा तय की जानी थी। इससे चेक क्लियरेंस और तेज हो जाता और ग्राहकों को उसी दिन या कुछ ही घंटों में पैसा मिल सकता था।

डेडलाइन क्यों टली?
RBI ने डेडलाइन टालने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है लेकिन माना जा रहा है कि सभी बैंकों की तकनीकी तैयारी और सिस्टम की स्थिरता को लेकर अभी और समय चाहिए।

हालांकि, RBI ने चेक प्रोसेसिंग टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया है—

प्रेजेंटेशन विंडो: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
अप्रूवल/रिजेक्शन का समय: शाम 7 बजे तक

अब आगे क्या?
Phase-2 के टलने से ग्राहकों को सुपरफास्ट चेक क्लियरेंस के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। RBI ने संकेत दिया है कि नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। तब तक चेक क्लियरिंग मौजूदा नियमों के तहत ही होती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे