Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

Bharat Taxi launch: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से राजधानी की सड़कों पर दौड़ेगी 'भारत टैक्सी', बस इतने में बुक होगी कैब

01 जनवरी, 2026 06:11 PM

नए साल के मौके पर दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। यात्रियों को भारत टैक्सी का तोहफा मिला है। आज से दिल्ली की सड़कों पर सरकारी समर्थन वाली यह नई कोऑपरेटिव कैब सर्विस आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। निजी कंपनियों की 'सर्ज प्राइसिंग' और मनमाने किराये से परेशान दिल्लीवालों के लिए अब एक किफायती और सुरक्षित विकल्प मौजूद है।

ड्राइवरों का अपना नेटवर्क
भारत टैक्सी को दुनिया के सबसे बड़े Driver-owned नेटवर्क के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। इसे Sahakar Taxi Cooperative Limited द्वारा चलाया जा रहा है, जिसे Ministry of Home Affairs and Cooperation का साथ मिला है। अब तक दिल्ली और गुजरात में लगभग 56,000 से अधिक ड्राइवरों (कार, ऑटो और बाइक) ने इस प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेश कराया है।

'सर्ज प्राइसिंग' से मिलेगी मुक्ति
निजी कैब कंपनियों के साथ सबसे बड़ी समस्या पीक आवर्स या खराब मौसम में अचानक बढ़ने वाला किराया (Surge Pricing) है। भारत टैक्सी ने इस समस्या का समाधान करते हुए Fixed Fare Structure पेश किया है। इसमें किसी भी समय 'सर्ज प्राइसिंग' नहीं ली जाएगी, जिससे यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा।

ड्राइवरों की होगी बंपर कमाई
जहाँ निजी कंपनियां ड्राइवरों से 20-30% तक कमीशन वसूलती हैं, वहीं भारत टैक्सी मॉडल में ड्राइवरों को किराये का 80% से 100% हिस्सा मिलेगा। कोऑपरेटिव के अनुसार ड्राइवरों को सिर्फ एक मामूली सदस्यता शुल्क देना होगा, जबकि राइड का पूरा पैसा सीधे उनके पास जाएगा। इसके अलावा ड्राइवर इस कोऑपरेटिव के मालिक भी होंगे और उन्हें सालाना लाभांश (Dividend) भी मिलेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐप में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं:

पुलिस वेरिफिकेशन: सभी ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
इमरजेंसी बटन: किसी भी अनहोनी की स्थिति में ऐप में एसओएस (SOS) बटन दिया गया है।
लाइव ट्रैकिंग: यात्री अपनी यात्रा को परिवार के साथ लाइव शेयर कर सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो इंटीग्रेशन: यात्री एक ही प्लेटफॉर्म से मेट्रो और कैब दोनों की प्लानिंग कर सकेंगे।

कैसे करें बुकिंग?
भारत टैक्सी की सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्री गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से 'Bharat Taxi Rider' ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जो ड्राइवर इस सेवा से जुड़ना चाहते हैं, वे 'Bharat Taxi Driver' ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन