Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

BGT : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए आस्ट्रेलिया नहीं जाएगा यह भारतीय खिलाड़ी

24 दिसंबर, 2024 01:17 PM

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें अभी फिट घोषित नहीं किया है। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी दाहिनी एड़ी की सर्जरी के बाद वह उस समस्या से तो उबर चुके हैं, पर उनके बाएं घुटने में सूजन है। इसे ठीक होने में समय लगेगा। इससे पहले भारतीय सिलेक्टर्स ने चार दिसंबर को मोहम्मद शमी की फिटनेस रिपोर्ट नेशनल क्रिकेट अकादमी के फिजियो नितिन पटेल से मांगी थी। उनकी फिटनेस पर नजर रखने के लिए सैयद मुश्ताक में पूरे टूर्नामेंट के समय पटेल टीम के साथ थे। बीसीसीआई ने पोस्ट करके कहा, शमी ने एड़ी की सर्जरी के बाद मैच फिटनेस हासिल करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने नवंबर में मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में बंगाल की ओर से खेला। इस मैच में उन्होंने 43 ओवर की गेंदबाजी की।

शमी उसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी नौ मैचों में खेले और 11 विकेट लिए। वहीं टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए एक्स्ट्रा प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। लगातार मैच खेलने से शमी के बाएं घुटने में सूजन आ गई है। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने माना है कि उन्हें इससे उभरने के लिए समय लगेगा और वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बचें दो टेस्ट के लिए फिट नहीं है।

मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे

इस दौरान शमी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे और रिकवर करेंगे। अगर उनका घुटना ठीक होता है, तो वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। शमी को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में जगह दी गई है।

तेज गेंदबाजों को खूब भाएगी मेलबोर्न पिच, मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज का खुलासा

मेलबोर्न। मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने कहा कि गुरुवार से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ड्रॉप-इन पिच भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत सभी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और उन्होंने 10.9 की औसत से 21 विकेट लिए हैं। पेज ने कहा, मुझे लगता है कि अब जब भी तेज गेंदबाज यहां आते हैं,तो वे उत्साहित हो जाते हैं। यह हमारे लिए अच्छा है। हम कभी भी पर्थ या ब्रिस्बेन जितने तेज नहीं होंगे, लेकिन पिछले कुछ सालों में हम इसमें कुछ गति लाने में कामयाब रहे हैं, जिससे यह उत्साह पैदा हुआ है। इस पर थोड़ी घास है। अगर आप तेज गेंदबाज हैं और आप इसे देखते हैं, तो आप शायद उत्साहित हो जाते हैं। मैच के पहले दिन के सभी टिकट बिक जाने के कारण मेलबोर्न में तापमान भी 40 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। पेज ने कहा कि भीषण गर्मी से इस महत्त्वपूर्ण मुकाबले के लिए पिच की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सतह पर छह मिलीमीटर घास छोड़ी जाएगी। इसका मतलब शायद यह है कि अगर तापमान 20 डिग्री होता, तो यह थोड़ा और तेज़ी से बढ़ सकता था। हम इसमें थोड़ी और नमी छोड़ते हैं या नहीं, मैं इस समय हां या नहीं कह सकता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट