लाहौर: टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को आखिरकार पाकिस्तान की टेस्ट टीम से ड्रॉप कर ही दिया गया। बाबर समेत कई और सीनियर खिलाडिय़ों को टीम से बाहर किया गया है। पीसीबी ने खुद इस बात का ऐलान किया है। नई सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम का चयन किया है। इस टीम में बाबर आजम को नहीं रखा है। अपने करियर में पहली बार बाबर आजम फॉर्म की वजह से ड्रॉप हुए हैं। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, विकेटकीपर सरफराज खान जैसे सीनियर खिलाडिय़ों को भी टीम से बाहर किया गया है।
सरफराज अहमद की जगह एक युवा खिलाड़ी को टीम में चुना गया है। बाबर की जगह पाकिस्तान की टेस्ट टीम में साजिद खान को लाया गया है। अबरार अहमद के दूसरे टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने की संभावना नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, प्रमुख खिलाडिय़ों की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।