Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को 174 रन हराकर श्रीलंका ने कब्जाई सीरीज

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को 174 रन हराकर श्रीलंका ने कब्जाई सीरीज

14 फ़रवरी, 2025 06:45 PM

कोलंबो : कुसल मेंडिस (101) की शतकीय, कप्तान चरित असलंका (नाबाद 78) और निशान मदुश्का (51) की अर्धशतकीय पारियों के बाद दुनित वेल्लालगे (चार विकेट) तथा असिता फर्नांडो, और वानिंदु हसरंगा (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय मैच ऑस्ट्रेलिया को रिकार्ड 174 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की एकदिवसीय सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 33 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। मैथ्यू शॉर्ट (दो), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (नौ) और ट्रैविस हेड (18) रन बनाकर आउट हुये।

तीनों ही बल्लेबाजों को असिता फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और जॉश इंग्लिस ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। 15वें ओवर में दुनित वेल्लालगे ने जॉश इंग्लिस (22) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। ऐरन हार्डी (शून्य), ग्लेन मैक्सवेल (एक), शॉन ऐबट (दो) और बेन ड्वारश्विस (नौ) रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलिया का 10वां विकेट ऐडम जम्पा (आठ) रन के रूप में गिरा। उन्हें वेल्लालगे ने बोल्ड आउट किया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 24.2 ओवर में 107 रन पर समेटकर मुकाबला 174 रनों से जीत लिया। यह एशिया में ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतमम एकदिवसीय स्कोर है। श्रीलंका की ओर से दुनित वेल्लालगे ने चार विकेट लिये। असिता फर्नांडो, और वानिंदु हसरंगा को तीन-तीन विकेट मिले। इससे पहले आज यहां आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने छठे ही ओवर में 15 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (छह) का विकेट गवां दिया।

उन्हें ऐरन हार्डी ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने निशान मदुश्का के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में बेन ड्वारश्विस ने निशान मदुश्का (51) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ऐडम जम्पा ने कुसल मेंडिस को मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। कुसल मेंडिस ने 115 गेंदों में 15 चौके लगाते हुए (101) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कामिंडु मेंडिस (चार) को शॉन ऐबट ने बोल्ड आउट किया। कप्तान चरित असलंका और जनित लियानगे ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के लिए 281 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। चरित असलंका ने 65 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 78) और जनित लियानगे 21 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 32) रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारश्विस,ऐरन हार्डी, शॉन ऐबट और ऐडम जम्पा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव