Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

Asia Cup 2025 : भारतीय क्रिकेट को मिला नया ‘सिक्सर किंग’

25 सितंबर, 2025 07:22 PM

सिर्फ 21 टी20 मुकाबलों में ही अभिषेक शर्मा ने ऐसा तूफ़ानी खेल दिखाया है कि वह भारतीय क्रिकेट के नए ‘सिक्सर किंग’ बनकर उभरे हैं। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 58 छक्के उड़ाए हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। 

रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

जुलाई 2024 में टी20 डेब्यू करने वाले अभिषेक ने बहुत कम समय में धाक जमा दी। उनके बाद केवल ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह (99) और यूएई के मुहम्मद वसीम (60) ही उनसे आगे हैं। भारत के लिए वह पहले ही टी20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों में टॉप-10 में जगह बना चुके हैं।

गेंद-प्रति-सिक्सर औसत में नंबर वन

अभिषेक हर 6.83 गेंद पर एक छक्का लगाते हैं, यह औसत उन 153 बल्लेबाज़ों में दूसरा सबसे अच्छा है जिन्होंने कम से कम 50 छक्के लगाए हों। फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों में वह पहले स्थान पर हैं, जहां उनके पीछे वेस्टइंडीज़ के आंद्रे रसेल (7.21) आते हैं।

प्रति पारी धुआंधार हिटिंग

अभिषेक हर पारी में औसतन 2.76 छक्के जड़ते हैं। यह आँकड़ा उन्हें इस फॉर्मेट में दुनिया के टॉप-2 में ले जाता है। करणबीर सिंह (3.14) उनसे आगे हैं, लेकिन अभिषेक का यह आंकड़ा एविन लुईस जैसे दिग्गजों से भी बेहतर है।

एशिया कप में चमका बल्ला

एशिया कप 2025 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ उन्होंने एक पारी में पाँच छक्के जड़कर अपनी ताक़त फिर साबित की। भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ रोहित शर्मा (13 बार) और सूर्यकुमार यादव (9 बार) ही अभिषेक से ज़्यादा बार एक मैच में पाँच या उससे ज़्यादा छक्के लगा पाए हैं।

पावरप्ले में सबसे खतरनाक

अभिषेक ने पावरप्ले ओवरों (पहले छह) में 32 छक्के उड़ाए हैं, जो उन्हें शुरुआती ओवरों में सबसे विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज़ बना देता है। वहीं बीच के ओवरों में उनके नाम 23 और डेथ ओवरों में 3 छक्के दर्ज हैं। खास बात यह है कि वह स्पिनरों के खिलाफ हर 6 गेंद पर एक छक्का लगाते हैं।

सबसे तेज 50 छक्के

पंत, रोहित या गिल नहीं बल्कि अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 50 छक्के पूरे करने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 331 गेंदों में हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड जिब्राल्टर के केरोन स्टैग्नो (335 गेंद) के नाम था। फुल-मेंबर देशों में एविन लुईस ने 366 गेंदों में यह उपलब्धि पाई थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव