Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

Apache Helicopter: सेना को जल्द मिलेगा अपाचे हेलिकॉप्टर, क्या है खासियत, जानिए

21 जुलाई, 2025 01:07 PM

नई दिल्ली: भारतीय सेना को आखिरकार 15 महीने से ज्यादा की देरी के बाद अपाचे एएच-64ई अटैक हेलिकॉप्टर का पहला बैच मिलने की उम्मीद है। यह ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर वेस्टर्न बॉर्डर पर अपनी लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। डिलीवरी प्रोग्राम की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, पहले तीन हेलिकॉप्टर 22 जुलाई को भारतीय सेना की एविएशन कोर को सौंपे जाने की संभावना है।

भारतीय सेना ने 2020 में छह अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों के लिए अमरीका के साथ 600 मिलियन डॉलर की डील पर साइन किए थे, जिसकी डिलीवरी मई और जून 2024 के बीच होनी थी। हालांकि, सप्लाई चेन में रुकावट और अमरीका की ओर से तकनीकी समस्याओं के कारण बार-बार देरी से डिलीवरी की डेडलाइन दिसंबर, 2024 तक खिसक गई। प्लान के तहत छह हेलिकॉप्टर तीन-तीन के दो बैचों में आने वाले थे। दूसरा बैच इस साल के अंत में आने की उम्मीद है, पहला बैच अब तक भारत नहीं पहुंचा है, जबकि डेडलाइन को बीते एक साल से ज़्यादा का वक्त हो चुका है।

बिना चॉपर्स का अपाचे स्क्वाड्रन

आर्मी एविएशन कोर ने मार्च 2024 में जोधपुर के नागतलाव में अपना पहला अपाचे स्क्वाड्रन स्थापित किया था। पायलट और ग्राउंड स्टाफ को फ्लाइट ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया, लेकिन स्क्वाड्रन अपने गठन के बाद से हमलावर हेलिकॉप्टरों के बिना ही रहा है। इस लंबे इंतजार के कारण वेस्टर्न फ्रंट पर बढ़ते खतरे की आशंका के बावजूद सेना की परिचालन तत्परता में अहम अंतर आ गया है। अपाचे एएच-64ई हेलिकॉप्टर अपनी मजबूत फायर पावर, नाइट विजन, थर्मल सेंसर और एडवांस टारगेटिंग सिस्टम के लिए जाने जाते हैं और इन्हें आर्मी आर्सेनल में एक महत्त्वपूर्ण बढ़ोतरी के तौर पर देखा जाता है, जबकि भारतीय वायु सेना ने 2015 के एक अलग समझौते के तहत 22 अपाचे हेलिकॉप्टरों को पहले ही शामिल कर लिया है।

ये खासियतें

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस घातक हेलिकॉप्टर
60 सेकंड में 128 गतिशील लक्ष्यों को निशाना बनाकर नष्ट करने में माहिर
625 राउंड प्रति मिनट की दर से गोलीबारी करने में सक्षम
एजीएम 114 हेलफायर मिसाइल सिस्टम से लैस, जो कि बख्तरबंद वाहनों, टैंक रोधी और लेजर-गाइडेड मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम
स्ट्रिंग मिसाइल हवा से हवा में लक्ष्य को करेंगी नष्ट

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं