Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें किन-किन रूट्स पर चलेगीं

28 सितंबर, 2025 07:54 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा में ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की 12वीं अमृत भारत एक्सप्रेस है। बिहार में फिलहाल सबसे अधिक 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं और आने वाले समय में तीन और ट्रेनें परिचालन में आएंगी। इन ट्रेनों से राज्य के आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाली रेल यात्रा किफायती दर पर मिल सकेगी।

बिहार से चलने वाली प्रमुख अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें:
दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल
सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस
राजेंद्रनगर टर्मिनल–नई दिल्ली
बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार टर्मिनल
दरभंगा–गोमतीनगर
मालदा टाउन–गोमतीनगर
सीतामढ़ी–दिल्ली
गया–दिल्ली
जोगबनी–ईरोड–जोगबनी
सहरसा–छैहरटा (अमृतसर)
मालदा टाउन–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
ब्रह्मपुर–उधना (सूरत)
मुज़फ़्फ़रपुर–चर्लपल्ली (शीघ्र परिचालन)
छपरा–दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) (शीघ्र परिचालन)
दरभंगा–मदार (अजमेर) (शीघ्र परिचालन)

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत:
➤ यह ट्रेन नॉन-एसी कोच में भी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है। मुख्य तकनीकी विशेषताएँ हैं:
➤ कवच सिस्टम, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक।

नॉन-एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम।
➤ सुविधाजनक सीटें, फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स।
➤ इलेक्ट्रो–न्यूमेटिक फ्लशिंग शौचालय, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय।

ऊर्जा बचत और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक।
फास्ट चार्जिंग पोर्ट, पेंट्री कार, टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम रिस्पॉन्स यूनिट।

मध्यम वर्ग और आम जनता के लिए लाभ:
भारतीय रेलवे के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस में प्रति 1000 किलोमीटर केवल ₹500 में यात्रा संभव है। बिहार के लिए यह खास है क्योंकि राज्य के लोग शिक्षा, नौकरी और व्यापार के लिए देश के बड़े शहरों की ओर जाते हैं। ट्रेन यात्रियों को सस्ता, तेज और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराएगी, साथ ही समय की बचत भी सुनिश्चित करेगी।

रेल यात्रा में क्रांति:
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत और नमो भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस देश की रेल यात्रा में नई क्रांति लाएगी। उन्होंने इसे "आधुनिकता और आत्मनिर्भर भारत की झलक" बताया। इस ट्रेन के परिचालन से बिहार और अन्य राज्यों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की नई परिकल्पना साकार होगी।

भविष्य में और रूट:
रेल मंत्रालय ने कहा कि आने वाले समय में बिहार से और भी रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी। इसका उद्देश्य राज्य के हर जिले और प्रमुख जंक्शन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ना है। ट्रेनें न केवल आम यात्रियों के लिए बल्कि पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के लिहाज से भी आधुनिक तकनीक से लैस हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित