Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

धर्म

Amarnath Yatra 2024: 10 दिन में डेढ़ लाख के करीब शिव भक्तों ने करवाया पंजीकरण

25 अप्रैल, 2024 12:48 PM

Amarnath Yatra 2024: इस साल 2024 में अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को विश्राम होगा। अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही ऑप्शन्स से रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। ऑनलाइन लगभग डेढ़ लाख के करीब शिव भक्तों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। संपूर्ण भारत की 540 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन पंजीकरण प्रकिया चल रही है।

Amarnath Yatra 2024 Registration Fee अमरनाथ यात्रा 2024 रजिस्ट्रेशन फीस
अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए जाने के इच्छुक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा की वेबसाइट पर मौजूद बैंक शाखाओं के माध्यम से 150 रुपए प्रति व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस देकर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

How to register online for Amarnath Yatra 2024 ऐसे करें अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं।
मेन्यू में जाकर ‘Online Service‘ पर क्लिक करें।
अब Yatra Permit Registration पर क्लिक करें।
Agree पर संपूर्ण बैरवा चेक करके Register पर क्लिक करें।
इस स्थान पर यात्री को अपने बारे में डिटेल में सारी जानकारी भर कर सबमिट करनी है।
रजिस्टर्ड किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
उसे भरने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर कर जमा करें।
अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा है।
अब यात्रा परमिट डाउनलोड कर लें।

How to do offline registration for Amarnath Yatra 2024 ऐसे करें अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 540 शाखाओं में अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण हो रहा है।
यात्रा पर जाने वाले अपनी और साथियों की फोटो, यात्रा पंजीकरण की 250 रुपए प्रति यात्री फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल सहित बैंक जाएं।
पोस्टल चार्जेस एक से लेकर पांच श्रद्धालुओं के लिए 50 रुपए, 6 से लेकर 10 तक भक्तों के लिए 100 रुपए, 11 से 15 तक के लिए 150 रुपए, 16 से 20 तक के लिए 200 रुपए, 21 से 25 के लिए 250 रुपए और 26 से 30 के लिए 300 रुपए होंगे। इसके अतिरिक्त 8 अप्रैल के बाद का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही वैध माना जाएगा।
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण फीस व पोस्टल चार्ज श्री अमरनाथ जी श्राइन के मुख्य अकाउंट अधिकारी के नाम भेजें।

Health certificate is mandatory for Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र है अनिवार्य
अमरनाथ यात्रा के चाहवान बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आवेदन नहीं कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर पवित्र गुफा से हर रोज सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण होगा। जो शिव भक्त यात्रा करने में समर्थ नहीं हैं, वह वेबसाइट और ऐप के माध्यम से आरती में शामिल होकर बर्फानी बाबा का दीदार कर पाएंगे।

Age Limit for Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए आयु सीमा
13 से कम और 70 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल नहीं हो सकते।
जो महिलाएं 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती हैं, वह भी अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकती।

 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि