Friday, March 20, 2026
BREAKING
हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

हिमाचल

Air Pollution: हिमाचल के इस शहर में सांस लेना हुआ मुश्किल, धर्मशाला-सोलन का भी हुआ बुरा हाल

20 नवंबर, 2025 05:42 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश जो अपनी स्वच्छ हवा और पहाड़ियों के लिए जाना जाता है, वहां अब प्रदूषण के स्तर में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है, जबकि ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर अब भी पर्यटक शुद्ध हवा का आनंद ले रहे हैं।

एयर क्वालिटी इंडैक्स (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार हिमाचल का औद्योगिक हब बद्दी सबसे प्रदूषित शहर है। यहां का एक्यूआई 171 दर्ज किया गया है, जो अनहैल्दी श्रेणी में आता है। यहां पीएम2.5 का स्तर 84 और पीएम10 का स्तर113 तक पहुंच गया है, जो सांस के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के पसंदीदा स्थल मनाली मनाली का एक्यूआई 53 है, जो  मध्यम श्रेणी में है।। हैरान करने वाली बात यह है कि पर्यटन नगरी धर्मशाला और सोलन में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सोलन का एक्यूआई 134 ताे धर्मशाला का एक्यूआई 125 दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी शिमला और कुल्लू घाटी में स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह से साफ नहीं है। यहां हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों का AQI मीटर 

 शहर  AQI    स्थिति (Status)
 बद्दी  171  अस्वास्थ्यकर (Unhealthy)
 सोलन  134   खराब (Poor)
 धर्मशाला  125   खराब (Poor)
 शिमला  71   मध्यम (Moderate)
 कुल्लू  60  मध्यम (Moderate)
 शमशी  60  मध्यम (Moderate)
 मनाली   53  मध्यम (Moderate)

प्रदूषण का क्या है कारण?
बद्दी में बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण वहां की औद्योगिक इकाइयां और वाहनों का भारी दबाव माना जा रहा है। वहीं, मनाली में तापमान में कमी और कम औद्योगिक गतिविधियों के कारण हवा साफ बनी हुई है। सोलन और धर्मशाला में बढ़ता निर्माण कार्य और ट्रैफिक एक चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़