Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में गूंजा PM मोदी का मंत्र- 'टेक्नोलॉजी बनाना और अपनाना दोनों भारत के DNA में'

19 फ़रवरी, 2026 12:05 PM

राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम आज एक ऐसे भविष्य का गवाह बन रहा है, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की दिशा और दशा तय की जा रही है। 'India AI Impact Summit 2026' के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक प्रमुख निर्माता बनकर उभरा है। इस शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया है कि वैश्विक मंच पर AI को लेकर होने वाली चर्चाएं अब भारत के बिना अधूरी हैं। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा, टेक्नोलॉजी बनाना और अपनाना दोनों भारत के DNA में है।


प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit में तेजी से उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए मानव-केंद्रित और समावेशी दृष्टिकोण का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई का उद्देश्य 'AI-केंद्रित' न होकर 'मानव-केंद्रित' होना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में AI शासन के लिए ‘MANAV’ फ्रेमवर्क पेश किया।


MANAV फ्रेमवर्क के मुख्य अंश
प्रधानमंत्री ने एआई को मानव कल्याण और समावेशी मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए MANAV के पांच स्तंभ बताए:-

M – Moral (नैतिक): AI प्रणालियों का मार्गदर्शन नैतिक जिम्मेदारी और मूल्यांकन से होना चाहिए।

A – Accountable (जवाबदेह): शासन व्यवस्था पारदर्शिता, नियमों और निगरानी के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करे।

N – National Sovereignty (राष्ट्रीय संप्रभुता): किसी देश में उत्पन्न डेटा उसी देश का होना चाहिए और उसके नियंत्रण में रहना चाहिए।

A – Accessible & Inclusive (सुलभ और समावेशी): AI प्रणाली समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ हो और समावेशिता को बढ़ावा दे।

V – Valid (वैध और विश्वसनीय): AI कानूनन वैध, भरोसेमंद और प्रमाण्य हो।

प्रधानमंत्री का संदेश:
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सभी के लिए कल्याण और सभी के लिए खुशहाली हमारी मापदंड है। मनुष्य केवल डेटा पॉइंट या AI के लिए कच्चा माल नहीं बनना चाहिए। हमें AI को विकसित होने के लिए खुला क्षेत्र देना चाहिए, लेकिन नियंत्रण हमारे हाथ में रहना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि एआई का विकास लोकतांत्रिक, पारदर्शी और समावेशी होना चाहिए, ताकि तकनीक समाज के प्रत्येक हिस्से के लिए लाभकारी बने।

वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा और भारत की डिजिटल शक्ति
Summit के इस औपचारिक उद्घाटन सत्र में दुनिया के शक्तिशाली नेताओं की मौजूदगी ने भारत की बढ़ती साख पर मुहर लगा दी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के अद्वितीय डिजिटल इकोसिस्टम और पेमेंट सिस्टम की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी कि AI का भविष्य मुट्ठी भर अरबपतियों की इच्छा पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस तकनीक में 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) की बढ़ती भागीदारी को सराहा, जिसमें भारत नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है।

विशाखापत्तनम से लेकर वैश्विक मंच तक: सुंदर पिचाई का विजन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने समिट को संबोधित करते हुए भारत के बदलते तकनीकी परिदृश्य पर आश्चर्य जताया। उन्होंने विशेष रूप से विशाखापत्तनम (विजाग) का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह शहर एआई डेवलपमेंट के केंद्र के रूप में उभरेगा, लेकिन आज यह हकीकत है। पिचाई के अनुसार, भारत इस वक्त एक बहुत बड़ी तकनीकी छलांग लगाने की दहलीज पर खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी का आज का शेड्यूल
प्रधानमंत्री मोदी का आज का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वे सुबह 'AI Impact Expo' का दौरा कर नई खोजों का जायजा लेंगे। दोपहर में आयोजित 'लीडर्स प्लेनरी' में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों के साथ मिलकर एआई गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शाम को होने वाली 'CEO राउंडटेबल' में उद्योगों के दिग्गजों के साथ निवेश और सप्लाई चेन पर मंथन होगा। इस महाकुंभ में 500 से ज्यादा विशेषज्ञ और 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी यह बताने के लिए काफी है कि भारत अब एआई की वैश्विक बिसात का सबसे अहम खिलाड़ी बन चुका है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी