Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

हरियाणा

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

31 जुलाई, 2026 08:13 PM

अंबाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सड़कों को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से 10 महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत होगी जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। सड़कें मजबूत होने से अम्बाला छावनी के विज ने बताया कि 9.75 करोड़ रुपए की लागत से छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में 10 सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर लगाए जाएंगे जिससे आगे कार्य शुरू हो सके। विकास को गति मिलेगी, साथ ही नागरिकों का जीवन स्तर और सुधरेगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की इन सड़कों के बनने से वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी व यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह सड़कें ग्रामीण, सैन्य व शहरी क्षेत्रों की कई कालोनियों को जुड़ती है जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, रामगढ़ माजरा, दलीपगढ़, पंजोखरा साहिब, मंडौर, धूलकोट, मुनरहेड़ी आदि इलाकों में सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी महानगर बनने की ओर अग्रसर है। सड़कों के मजबूत होते जाल के साथ-साथ अम्बाला छावनी में शहरी विस्तार को गति देने के लिए रिंग रोड के किनारे लगभग 1000 एकड़ क्षेत्र में नए सेक्टरों को विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंत्री अनिल विज का विजन अम्बाला छावनी को एक आधुनिक महानगर के रूप में स्थापित करना है, जहां बेहतर सड़कें और बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों।

इन दस सड़कों की मरम्मत होगी
जीटी रोड से नन्हेड़ा व रंगिया मंडी तक लिंक रोड, मच्छौंडा से चंद्रपुरी तक लिंक रोड, एमईएस रोड से गांव रामगढ़ माजरा तक लिंक रोड, राजकीय हाई स्कूल दलीपगढ़ से एमईएस रोड तक लिंक रोड, जगाधरी रोड से मुनरहेड़ी तक लिंक रोड, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मुख्य एप्रोच रोड, पंजोखरा साहिब गांव से फिरनी तक रोड, पंजोखरा साहिब गांव से तिसिम्बली पंजाब बॉर्डर तक लिंक रोड, अम्बाला-नारायणगढ़ रोड से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक लिंक रोड, गांव मंडौर से धूलकोट पॉवर हाउस तक रोड।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त

हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त

कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा

सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा