Sunday, March 29, 2026
BREAKING
सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा 87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

राष्ट्रीय

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होने वाली है बंपर बढ़ोतरी, कब और कितना बढ़ेगा वेतन, जानें पूरा अपडेट

16 अक्टूबर, 2025 08:25 PM

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग का इंतजार जारी है। इस आयोग से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जनवरी 2025 में केंद्र ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों और कार्यक्षेत्र की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

कब होगा लागू?
आमतौर पर, हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है। वर्तमान में लागू 7वां वेतन आयोग 2014 में गठित हुआ था और 1 जनवरी 2016 से इसे लागू किया गया था। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में करीब 23% की वृद्धि हुई थी।

इसके पहले 6वां वेतन आयोग अक्टूबर 2006 में गठित हुआ था और 1 जनवरी 2006 से लागू हुआ था। उसने वेतन में लगभग 40% का इजाफा किया था। आम तौर पर, आयोग की सिफारिशों को लागू करने में 1.5 से 2 साल का समय लगता है।

चूंकि 8वां वेतन आयोग अभी पूरी तरह से गठित नहीं हुआ है, रिपोर्टों के मुताबिक इसके लागू होने की संभावना 2028 तक है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार यह पैनल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत से पहले लागू नहीं हो सकता।

कितने कर्मचारियों को होगा फायदा?
8वें वेतन आयोग के गठन से लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन होने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय ने जुलाई 2025 में संसद को बताया था कि आयोग के गठन की प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और हितधारकों के साथ परामर्श चल रहा है।

फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि
विश्लेषकों का अनुमान है कि 1.8 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया जा सकता है। फिटमेंट फैक्टर वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों के मौजूदा वेतन को नए स्तर पर लाने के लिए उपयोग किया जाता है।
1.8 फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 30,000 रुपये प्रति माह हो सकता है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, औसतन कर्मचारियों को लगभग 13% की वास्तविक वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद प्रशासन का Alert! मुख्य मार्ग बंद

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद प्रशासन का Alert! मुख्य मार्ग बंद