Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

हरियाणा

75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

11 सितंबर, 2026 08:08 PM

जींद : जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के ईटीओ और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमन नाम के शिकायतकर्ता की शिकायत पर की गई। जानकारी के अनुसार, जीएसटी चोरी के एक मामले में फर्म को 75 लाख रुपये का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस की कार्रवाई को रोकने के लिए आरोपी 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे, जिसमें से 3 लाख रुपये एडवांस के तौर पर मांगे गए थे। एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमें अमन नाम के व्यक्ति से शिकायत प्राप्त हुई थी कि सीए अजय शर्मा और देवांश साहू, ईटीओ जीएसटी अधिकारी ने साथ मिलकर 75 लाख रुपये का नोटिस भेजा और कार्रवाई रोकने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई। हमने मामले की इन्क्वायरी की तो मामला सच पाया गया। उसके बाद हमने एक टीम का गठन किया। 3 लाख रुपये लेते हुए अजय शर्मा सीए को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में एसीबी की टीम के साथ दीपांश शर्मा, एसडीओ खनन विभाग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिकायतकर्ता अमन ने बताया कि यह मामला जीएसटी चोरी का था। सीए के जरिए मेरे पास कॉल आती थी कि आपको पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे और 75 लाख रुपये का इन्होंने मेरा नोटिस निकाला था। मेरा ट्रेडिंग का काम है। मुझे करीब डेढ़ महीने से ब्लैकमेल कर रहे थे। मैंने फिर आज यह सोचा कि इन्हें रिश्वत न देकर इनको पकड़वाऊं। मौके पर मैंने तीन लाख रुपये दिए और दो लाख रुपये दो-तीन दिन के बाद देने को कहा था।

एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर सीए अजय शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में जीएसटी अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता

आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा

HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा

HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा

मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी

मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी

बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति

बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों के लिए ज्यादा मासिक मानदेय और बेहतर सुविधाओं की घोषणा की

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता कर्मियों के लिए ज्यादा मासिक मानदेय और बेहतर सुविधाओं की घोषणा की

नमो सिटी पर ब्रेक: 6355 एकड़ जमीन की जरूरत, किसानों ने मांगी 10 करोड़ प्रति एकड़ कीमत...

नमो सिटी पर ब्रेक: 6355 एकड़ जमीन की जरूरत, किसानों ने मांगी 10 करोड़ प्रति एकड़ कीमत...