Sunday, April 26, 2026
BREAKING
AAP में बगावत के बाद साहनी की सफाई: "केजरीवाल से मिलकर आया था, पंजाब से गद्दारी नहीं की हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा 700 करोड़ रूपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक : अनिल विज नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात विकास के नाम पर आंखों पर पट्टी नहीं बांध सकते: विक्रमादित्य सिंह तीन साल में 3823 बार धधके हिमाचल के जंगल, कांगड़ा-शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित

हरियाणा

700 करोड़ रूपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक : अनिल विज

26 अप्रैल, 2026 06:53 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आशा व्यक्त की कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में अंबाला छावनी में निर्मित हो रहे भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शीघ्र करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्मारक के खुलने के बाद देशभर के लोग यहां आकर उन अनसुने वीरों (अनसंग हीरोज) की गाथाओं को जान सकेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। विज आज अंबाला छावनी स्थित मॉल रोड पर श्री शालिंदर खन्ना (शैली) के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख किया, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक संग्राम की स्मृति में अंबाला छावनी में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। इसमें 10 मई 1857 से शुरू हुए स्वतंत्रता संग्राम और देशभर में हुए संघर्षों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। अंबाला, मेरठ, झांसी, कश्मीरी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लड़ी गई लड़ाइयों तथा रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे जैसे महान योद्धाओं के योगदान को भी इसमें दर्शाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि 1857 के कई वीरों को इतिहास में उचित पहचान और श्रद्धांजलि नहीं मिल सकी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्मारक में विशेष ‘श्रद्धांजलि स्थल’ भी बनाया गया है, जहां लोग उन शहीदों को नमन कर सकेंगे, जिन्हें अब तक पर्याप्त सम्मान नहीं मिल पाया।

विज ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि मई का महीना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है। उन्होंने मां भारती की वीर संतानों को नमन करते हुए युवाओं, विशेषकर स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि वे अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं और विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक विचार सांझा करते हैं। इस बार उन्होंने न्यूक्लियर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बांस उद्योग को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर दिया है, जिससे इस क्षेत्र में नवाचार और उद्योग को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर-पूर्व भारत में बांस उद्योग को सशक्त बनाने के लिए लोगों से बांस से बने उत्पादों को अपनाने की अपील की। श्री विज ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे बांस से बने उत्पादों की खरीद कर इस उद्योग को प्रोत्साहित करें, जिससे उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गणित ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा महात्मा बुद्ध के विचारों को भी सांझा किया। श्री विज ने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश आत्म-अनुशासन पर आधारित है-“पहले स्वयं पर शासन करें, फिर दूसरों का मार्गदर्शन करें।” यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
विज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और अपने जीवन का कुछ समय निकालकर इससे प्रेरणा प्राप्त करें, क्योंकि यह कार्यक्रम देश की उपलब्धियों, नवाचारों और सकारात्मक पहलुओं से लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर

ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत

नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं पर मांगी रिपोर्ट

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की घटनाओं पर मांगी रिपोर्ट

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा

हरियाणा निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं : आरती सिंह राव

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं : आरती सिंह राव

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर लगाया मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, कहा-यूनिवर्सिटी को बनाया जा रहा सियासी अखाड़ा

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर लगाया मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, कहा-यूनिवर्सिटी को बनाया जा रहा सियासी अखाड़ा

हरियाणा में गर्मी का येलो अलर्ट : 42 डिग्री के पार पहुँचा पारा, 26 अप्रैल से बारिश और ओलों के आसार

हरियाणा में गर्मी का येलो अलर्ट : 42 डिग्री के पार पहुँचा पारा, 26 अप्रैल से बारिश और ओलों के आसार